अगली पीढ़ी को सुरक्षित रखने हेतु डीएवी गुवा में शेब स्वाइल जागरूकता कार्यक्रम

विद्यालय के प्रार्थना सभा में 1000 बच्चों को शेब स्वाईल मिट्टी के महत्व की जानकारी दी गई

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित रखने हेतु शेव स्वाइल अर्थात मिट्टी को बचाने हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन पश्चिमी सिंहभूम जिला (West Singhbhum district) के हद में डीएवी पब्लिक स्कूल गुवा में स्कूल के प्राचार्य डॉ मनोज कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें कहा गया कि वर्तमान समय में मिट्टी को बचाना अत्यंत आवश्यक है।

मिट्टी का प्रदूषित होना हिंदुस्तान की एक बहुत बड़ी समस्या बनती जा रही है। उक्त तथ्यो को डीएवी गुवा के प्रार्थना सभा राष्ट्रीय (National) स्तर पर चला रहे सद्गुरु के अभियान को आहूत करते हुए सेल चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ आदित्य पारीक ने जागरुकता मुहिम के तहत विद्यालय के प्रार्थना सभा में 1000 बच्चों को मिट्टी का महत्व की जानकारी देते हुए कही।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में नई तकनीक के माध्यम से मिट्टी के उर्वरक शक्ति को बढ़ाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि केमिकल के बजाय जैविक खाद का इस्तेमाल मिट्टी में ज्यादा से ज्यादा किया जाना चाहिए।

जिससे मिट्टी की उपजाऊ क्षमता मे वृद्धि होता रहे। उन्होंने कहा कि मिट्टी में जैविक पदार्थों की कमी हो रही है। अन्ततः मिट्टी नष्ट और बेकार होता जा रहा है। परिणाम स्वरूप लोगों तक अच्छा भोजन नहीं मिल पा रहा है।

डॉ पारिख के अनुसार भोजन में मिलने वाले पौष्टिकता की कमी मानवीय शक्ति को हनन कर रहा है। विश्व स्तर पर यदि मिट्टी की स्थिति का आकलन से यह प्रमाणित होता है कि, देश के 2 बिलियन लोगों को उपयुक्त पौष्टिक तत्व खाद सामग्री में नहीं मिल रही है।

परिणाम स्वरूप संभावित रूप से देश के बच्चों एवं युवाओं में ऊर्जा शक्ति का अभाव बनाता जा रहा है। डॉ आदित्य परीक ने कहा कि इस अभियान में 79 देशों के लोग अबतक जुड़ चुके हैं।

सद्गुरु के द्वारा प्रारंभ की गई उक्त अभियान के तहत आगामी 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के दिन सद्गुरु देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलकर सेव स्वाइल के आधार भूत समस्याओं के निराकरण पर चर्चा करेगे।

बताया गया कि वर्तमान में सीबीएसई संचालित सभी स्कूलों को इसमें सूचीबद्ध किया गया है। डीएवी पब्लिक स्कूल (DAV Public School) के बच्चों को इस अभियान में शामिल होने के लिए उत्साहित किया गया। देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के समर्थन से चल रहे उक्त अभियान में तमाम लोगों को मन से एकजुट करने के लिए बच्चों को प्रेरित एवं मार्गदर्शन दिया गया।

उल्लेखनीय है कि बीते 21 मार्च से आरंभ की गई इस मुहिम की शुरुआत लंदन से की गई है। जिसके तहत 79 देशों की यात्रा करते हुए जनादेश व जन सूचना के आधार पर सद्गुरु का आगामी 3 जून को भारत आगमन होगा। उनके द्वारा आगामी 5 जून को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वार्ता की जाएगी।

इस अभियान को आगे भी संचालित किए जाने की माँग बच्चो से करते हुए सेल गुवा चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ आदित्य पारीक ने बताया कि वर्तमान में विश्व के 79 देश सद्गुरु के साथ उक्त सेव स्वाइल अभियान में जुड़कर अपना पूर्ण समर्थन दे रहे हैं।

अन्य 27 देश जुड़ने की स्थिति में अपनी भागीदार दिखा रहे हैं। बहरहाल फिल्म स्टार अजय देवगन, रणवीर कपूर, शाहरुख खान व अन्य दर्जनों फिल्मकार का जन समर्थन सेव स्वाईल अभियान में हैं।

 204 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *