Advertisement

शक्ति मंडल अपने समर्थको के साथ सीएमयू में शामिल

कोल फील्ड मजदूर यूनियन लगातार मजदूरों की समस्या को लेकर गंभीर-मधूसूदन

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में बीएंडके क्षेत्र के करगली बाजार में 20 फरवरी को कोल फील्ड (Coal field) मजदूर यूनियन की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता किशोर कुमार तथा संचालन क्षेत्रीय सचिव मधुसूदन भट्टाचार्य ने किया।

इस अवसर पर शक्ति प्रसाद मंडल ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ कोल फील्ड मजदूर यूनियन की सदस्यता ग्रहण किया। मौके पर सीएमयु (CMU) क्षेत्रीय सचिव मधुसूदन भट्टाचार्य ने कहा कि लोगों का कोल फील्ड मजदूर यूनियन में आस्था बढ़ते जा रहा है, जिस कारण लगातार लोग यूनियन का दामन थाम रहे है। उन्होंने कहा कि कोल फील्ड मजदूर यूनियन लगातार मजदूरों की समस्याओं का समाधान कर रही है।

मौके पर मुख्य रूप से किशोर शर्मा, नरेंद्र गुप्ता, अनिल कुमार सिंह, विजय कुमार, सेवा महतो, कृष्णा राम, धनेश्वर, राकेश सिंह, संजय सिंह, नरेश राम, दीपक कुमार, रोहित राम, विशाल राम, श्याम लाल, डी के डोम, शालीग्राम, राजेंद्र राम, विश्वनाथ महतो सहित दर्जनो लोग उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *