एस.पी.सक्सेना/बोकारो। सेवा भारती संस्था द्वारा शीत काल में ठंढ से बचने के लिए स्वामी विवेकानन्द बाल संस्कार केन्द्र के बच्चों एवं अन्य जरूरतमंदों के बीच गर्म वस्त्र का वितरण किया गया। उक्त जानकारी सेवा भारती बोकारो महानगर सचिव राम वचन सिंह ने दी।
उन्होंने बताया कि सेवा भारती बोकारो महानगर के तत्वावधान में 2 फरवरी को ग्रामीण क्षेत्र – रानी पोखर के रजवारटोला में चलने वाला स्वामी विवेकानन्द बाल संस्कार केन्द्र पर शीतकाल में ठंढ से बचाव हेतु निर्धन, आदि।
असहाय एवं जरूरतमंद बच्चों के बीच स्वेटर, इनर, टोपी, सलवार सूट, जीन्स, टी – शर्ट, टॉप्स, फ्रॉक एवं अन्य वस्त्रों के वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। सचिव के अनुसार वस्त्र वितरण का संचालन सेवा भारती के स्वावलम्बन प्रमुख मीना देवी के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।
मौके पर स्वावलम्बन प्रमुख मीना देवी ने कहा कि सेवा भारती स्वावलम्बन के क्षेत्र में किये जा रहे सेवा कार्यों एवं विविध उपक्रमों द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मनिर्भर एवं स्वावलम्बी बनाया जा रहा है।
इसी कड़ी में रानी पोखर में दो सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र व दो बाल संस्कार केन्द्र एवं अनेक महिला वैभवश्री (महिला स्वयं सहायता समूह) चलाये जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सेवा भारती द्वारा वस्त्र वितरण का कार्यक्रम अन्य स्लम एरिया में करने की भी योजना है। कार्यक्रम को सफल बनाने में मीना देवी, नमिता देवी, सुनीता कुमारी, रानी कुमारी, आरती कुमारी एवं अन्य कार्यकर्ताओं का अहम सहयोग रहा।
![]()












Leave a Reply