Advertisement

डैम किनारे क्षत-विक्षत शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। गोमियां प्रखंड (Gomian block) के हद में तेनुघाट ओपी क्षेत्र में डैम किनारे एक क्षत-विक्षत शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 29 अगस्त को शव मिलने के घटना की सूचना साड़म पश्चिमी पंचायत के मुखिया शोभा देवी ने गोमियां थाना एवं तेनुघाट ओपी को दिया।

घटना की सूचना पाकर गोमियां के थाना प्रभारी आशीष खाखा, तेनुघाट ओपी प्रभारी प्रशांत कुमार एवं आईईएल (IEL) थाना प्रभारी आशीष कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं।

इस संबंध में साड़म पश्चिमी पंचायत की मुखिया शोभा देवी ने कहा कि मां लक्ष्मी स्वयं सहायता महिला समूह की बुलबुल देवी ने फोन पर उन्हें जानकारी दी और कहा कि खेती कार्य कर रहे लोगों ने शव को देखा। लेकिन कोई भी व्यक्ति आगे आकर प्रशासन को सूचना नहीं देना चाह रहा है।

इसलिए इसकी सूचना आप पुलिस को दें। वही इस संबंध में गोमियां थाना प्रभारी आशीष खाखा ने बताया कि घटना स्थल पर आकर देखा तो क्षत-विक्षत स्थिति में एक शव डैम के किनारे तैर रहा था। इसकी पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई करने की बात कही।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *