Advertisement

नाइजर में प्रवासी मजदूर की मौत के बाद परिजनों से मिले एसडीओ व् बीडीओ

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। नाइजर में तख्ता पलट के दौरान अपराधियों की गोली से मृत प्रवासी मजदूर गणेश करमाली के परिजनों से 20 जुलाई को एसडीओ एवं बीडीओ ने भेंट की। द्वय अधिकारीयों ने हर सम्भव मदद करने की बात कही।

ज्ञात हो कि बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड के जागेश्वर बिहार थाना क्षेत्र के तिलैया पंचायत स्थित कारीपानी गांव रहिवासी 39 वर्षीय गणेश करमाली की बीते 15 जुलाई की दोपहर अफ्रीका के नाइजर में अपराधियों की गोली से मौत हो गई थी। उक्त घटना को स्थानीय मीडिया द्वारा उजागर किया गया। मीडिया द्वारा घटना की जानकारी मिलने के बाद मामले में गंभीरता दिखाते हुए जिला उपायुक्त अजय नाथ झा ने बीते 19 जुलाई को बेरमों एसडीओ एवं गोमिया बीडीओ को दिवंगत प्रवासी मजदूर के परिजनों को मदद पहुंचाने का निर्देश दिया था।

उपायुक्त के निर्देश के बाद बेरमो एसडीओ मुकेश मछुआ एवं गोमिया बीडीओ महादेव महतो 20 जुलाई को पीड़ित परिवार से मिलने उनके निवास स्थान पहुंच कर उन्हें सांत्वना दी और सरकार की ओर से हर संभव मदद करने की बात कही। मौके पर पीड़ित परिवार को बोकारो डीसी के निर्देश पर दो बोरी चावल, 20 किलो आटा, एक बोरी आलू, दाल, नमक एवं दस हजार की नगद सहायता राशि दी गई।

इस अवसर पर अधिकारी द्वय ने कहा कि आगे की प्रक्रिया के तहत पीड़ित परिजनों को अन्य सहायता दी जाएगी। बताते चले की नाइजर में तख्ता पलट के दौरान अज्ञात अपराधकर्मियों ने वहां स्थित ट्रांसमिशन लाइन में अचानक अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें ट्रांसमिशन लाइन में कार्य कर रहे गणेश करमाली सहित चार प्रवासी मजदूरों को गोली लग गई, जिससे घटनास्थल पर ही गणेश मौत हो गई। इसके बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने सरकार से पीड़ित परिजन को उचित मुआवजा एवं नौकरी की मांग की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *