Advertisement

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा चित्रांश समिति द्वारा सावन सह हरियाली महोत्सव

ममता सिन्हा/रंजन वर्मा/तेनुघाट, कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार के लीला जानकी विद्यालय में 21 जुलाई को सावन सह हरियाली महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया।

जानकारी के अनुसार अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के बैनर तले स्कूल प्रांगण में चित्रांश समिति पेटरवार की महिलाओं द्वारा हर्षोल्लास और सांस्कृतिक धरोहर को संजोते हुए सावन सह हरियाली महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कायस्थ समाज के विभिन्न वर्गों के गणमान्य जनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सावन की मिठास और हरियाली का संदेश फैलाया।

महोत्सव की शुरुआत भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना से की गयी। इसके बाद कायस्थ सामाज के महिलाओं द्वारा भजन, लोकगीत, कथक नृत्य और झूला गीत प्रस्तुत किए गए। उपस्थित बच्चों और महिलाओं द्वारा प्रस्तुत हरियाली थीम पर आधारित चित्रकला और मेहंदी प्रतियोगिता ने दर्शकों का दिल जीत लिया।

कार्यक्रम में प्रमुख अतिथियों में नीलम बक्शी, माला सहाय, उषा सिन्हा सहित कई बुजुर्ग महिलाएं उपस्थित रही। वहीं उत्सव से पहले कम उम्र की महिलाओं ने चरण स्पर्श कर अर्शीवाद ली और कार्यक्रम की शुरुआत की। वहीं नीलम बक्शी ने कहा कि सावन महीना महिलाओं के लिये काफी खास रहता हैं। महिलाएं अपने पति की कामना के लिये शिव उपवास भी रखती हैं। माला सहाय ने कहा में सावन का महीना बड़ा ही मनमोहक होता हैं।

सभी जगह हरियाली ही हरियाली नजर आती हैं। कहा कि सावन महीना शिव की महिमा और जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहता हैं। उषा सिन्हा ने कहा कि यह महोत्सव न केवल हमारी सांस्कृतिक परंपराओं को जीवित रखने का माध्यम है, बल्कि हम समाज को हरियाली, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक एकता का संदेश भी देना चाहते हैं।

कार्यक्रम के दौरान पौधारोपण अभियान भी चलाया गया, जिसमें विद्यालय परिसर व् आसपास सैकड़ों पौधे लगाए गए। साथ ही पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम का संचालन संध्या सिन्हा, प्रतियोगिता का संचालन पूजा सिन्हा और अथितियों का स्वागत रागिनी सिन्हा एवं स्वाति सिन्हा ने किया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *