सत्यलोक द्वारा बोकारो थर्मल व् स्वांग में वॉलीबॉल क्लब का शुभारंभ

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। स्यवंसेवी संस्था सत्यलोक ने युवाओं में स्वस्थ आदत विकसित करने के लिए दो सत्यलोक वॉलीबॉल क्लबों का शुभारंभ किया है। उक्त जानकारी सत्यलोक के संस्थापक एस. एन. राय ने 29 सितंबर को दी।

राय ने बताया कि सत्यलोक पिछले 20 वर्षों से बोकारो तथा हजारीबाग जिला के हद में सुदूर क्षेत्रों में शिक्षा, पर्यावरण और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। संस्था ने वर्तमान मोबाइल युग में युवाओं के बीच स्वस्थ आदतों को बढ़ावा देने के लिए एक सराहनीय कदम उठाया है।

उन्होंने बताया कि सत्यलोक ने बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के बोकारो थर्मल जीएमटी कॉलोनी और गोमियां प्रखंड के हनुमान मंदिर ओल्ड माइनस क्वार्टर्स स्वांग के समीप दो सत्यलोक वॉलीबॉल क्लब सत्यलोक स्पोर्ट्स एकेडमी के नाम से खोले हैं। इन क्लबों का उद्देश्य स्थानीय युवाओं को शारीरिक गतिविधियों और सामुदायिक भागीदारी के लिए सकारात्मक मंच प्रदान करना है।

राय ने बताया कि उपरोक्त दोनों स्थलों में सत्यलोक ने स्पार्टन के उच्च गुणवत्ता वाला वॉलीबॉल पोल, मजबूत नेट, वॉलीबॉल, एक बड़ा एल्यूमिनियम स्टोरेज बॉक्स और एक रेफरी स्टैंड की सुविधाओं के साथ इसकी शुरुआत की है। उपरोक्त सभी खेल उपकरण खिलाड़ियों के लिए उत्तम गुणवत्ता सुनिश्चित करेंगे और खेल में उत्साह एवं निष्पक्षता को बढ़ावा देगा।

इस पहल का स्थानीय रहिवासियों खासकर युवाओं और खिलाड़ियों द्वारा उत्साह के साथ स्वागत किया गया है। जिन्होंने सत्यलोक एनजीओ का आभार व्यक्त किया और इस महत्वपूर्ण कदम की सराहना की। उन्होंने कहा कि खेल से शारीरिक स्वास्थ्य और टीमवर्क को बढ़ावा मिलता है। उम्मीद की जा रही है कि उपरोक्त वॉलीबॉल क्लब खेल एवं स्वास्थ्य को बेहतर बनाने की गतिविधियों का केंद्र बनेगा, जिससे युवा खेलों में भाग लेकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाएंगे।

राय ने बताया कि सत्यलोक संस्था समाज की भलाई के लिए शैक्षिक, पर्यावरणीय और स्वास्थ्य संबंधी पहलुओं पर कार्य कर समाज के समग्र विकास के अपने मिशन को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

क्लब उद्घाटन कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वांग उत्तरी पंचायत के मुखिया विनोद विश्वकर्मा, सत्यलोक के वरिष्ठ सदस्य विजय कुमार यादव, के. तिरूपति राव, मो. तौफीक के साथ संस्था के सक्रिय सदस्य राहुल निशाद, रोहन कुमार, चंदन साव, अर्यान अकमल, त्रिलोकेश्वर नाथ महतो, अभय साहनी, यश कुमार, अभिजीत कुमार, विवेक गोस्वामी, अविनाश गोस्वामी आदि की अहम भूमिका रही।

 81 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *