सारेगामा गीत प्रतियोगिता का ऑडिशन सम्पन्न, 28-29 को फाइनल

प्रहरी संवाददाता/गिरिडीह। स्व. नन्द किशोर प्रसाद स्मृति सारेगामा गीत-संगीत प्रतियोगिता सीजन-12 का ऑडिशन अधिवक्ता संघ भवन में सम्पन्न हुआ। उद्घाटन समाजसेवी नवीन चौरसिया, संरक्षक अजय कुमार सिन्हा, उपाध्यक्ष अंजनी कुमार सिन्हा, सचिव सतीश कुन्दन, सह सचिव सुजय कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया।

कुल 40 प्रतिभागियों ने भाग लिया। मंच की अध्यक्षता सचिव सतीश कुन्दन ने किया। संचालन मनोज कुमार मुन्ना ने किया। सुर-ताल के आधार पर नंबर दिया गया। सेमीफाइनल और फाइनल 28-29 सितंबर को वर्णवाल धर्मशाला में आयोजित किया जाएगा।

भुवनेश्वर दर भुवनेश्वर नाटक को सराहा

शाम को अधिवक्ता संघ भवन में कला संगम के कलाकारों द्वारा भुवनेश्वर दर भुवनेश्वर नाटक का मंचन किया गया, जिसे भारी वर्षा के बीच भी खचाखच भरे हॉल में दर्शकों ने खूब सराहा। भुवनेश्वर प्रेमचंद समकालीन बड़े साहित्यकार थे। एकांकी नाटक के जनक के रूप इनकी पहचान है। वे यथार्थ वादी लेखक थे। जिनके संघर्ष मय जीवन पर मीरा कांत ने नाटक लिखा कि आखिर एक लेखक और नाटककार जो व्यवस्था के खिलाफ सत्य जीवन पर आधारित जीवन जीता है, उसका हस्र क्या होता है।

जीवन और मृत्यु सत्य है, लेकिन अपने मर्यादा को बेचकर जीने अच्छा मरना है। यह नाटक यह दर्शाता है कि भुवनेश्वर की जिंदगी नहीं अब दुनियादारी की जिंदगी जीना चाहिए। ईमानदारी के जीवन में तालियों के अलावा कुछ नहीं। भुवनेश्वर ने कहा मेरे यह यक्ष प्रश्न आज भी है कि किस हालत में और क्यों।

नाटक का निर्देशन सतीश कुन्दन ने किया। सह निर्देशक नीतीश आनंद ने अभिनय भी किया। शुभम् कुमार, कारीगर इंद्रजीत मिश्रा, अभिनेत्री दिव्या सहाय, भुवनेश्वर की भूमिका में रविश आनंद, मृत भुवनेश्वर की भूमिका में सह निर्देशक नीतीश आनंद थे और चायवाली की भूमिका संस्कृति आनंद निभा रही थी।

नाटक कार्यक्रम का उद्घाटन संरक्षक राजेन्द्र बगड़िया, अजय कुमार सिन्हा मंटू, अध्यक्ष प्रकाश सहाय, उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिन्हा, राजीव कुमार सिन्हा ने किया। प्रो अनुज ने भुवनेश्वर के जीवन पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम को सफल बनाने में मनोज कुमार मुन्ना, राजेश सिन्हा, अंजनी कुमार सिन्हा, सुजय कुमार गुप्ता, आकाश, विकास रंजन, सुमित कुमार आदि शामिल थे।

 62 total views,  6 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *