Advertisement

सहिया संघ ने आठ सूत्री मांगो को लेकर किया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

प्रहरी संवाददाता/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। झारखंड राज्य सहिया संघ के एकदिवसीय आहूत धरना को मूर्त रूप देने के लिए 10 अक्टूबर कॉ हजारीबाग जिला (Hazaribag District) के हद में विष्णुगढ़ में भी सहियाओं द्वारा एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर विष्णुगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से सैकड़ो की संख्या में अपनी आठ सूत्री माँगो को लेकर झारखण्ड सरकार से अपनी माँगो को जाहिर करते हुए सात मील तक रैली निकाली गयी। सात मील से वापस आकर विष्णुगढ़ सीएचसी मैदान में धरने पर बैठ गई।

सहिया संघ द्वारा आठ सूत्री मांगो में सहिया साथियों को न्यूनतम मजदूरी 18,000 ₹ मासिक वेतन देते हुए 30 दिनों का कार्यदिवस घोषित करने, सहिया का मासिक मानदेय 12,000 ₹ करने, डेटा एंट्री के लिए सभी सहिया को मोबाइल एवं मोबाइल खर्च भत्ता देने, आदि।

साल में दो बार पोशाक भत्ता देने, जो सहिया 10 वर्षो से कार्यरत है, उन्हें अनुबंध कर्मी घोषित करने, कोविड के समय की बकाया राशि का अविलंब भुगतान करने, सहियाओं की तृतीय मासिक ग्रेडिंग बंद करने तथा सहिया साथियों का अप्रैजल नहीं किया जाना शामिल है।

उपर्युक्त मांगो को लेकर धरने पर बैठी सहियाओं ने कहा कि झारखंड सरकार (Jharkhand Government) से माँगे नही माने जाने पर सहिया संघ आगामी 16 अक्टूबर को झारखंड की राजधानी राँची में धरना देने पर विवश होगी ।

इस अवसर पर विष्णुगढ़ सहिया संघ अध्यक्ष सीमा देवी, सचिव मंजू देवी, सहिया साथी पिंकी चौरसिया, स्नेहलता सिन्हा, अंजू देवी, वीणा देवी, सुरैया खातुन, पूनम देवी, स्वाति देवी समेत सैकड़ो की संख्या में सहिया उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *