Advertisement

सहारा पीड़ितों ने बाटा गली में बैठक कर चलाया जन जागरण अभियान

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। सहारा इंडिया (Sahara India) से भुगतान नहीं मिलने से परेशान दर्जनों निवेशकों ने बीते 11 अक्टूबर की संध्या बोकारो जिला (Bokaro District) के हद में फुसरो बाटा गली में बैठक कर जन संपर्क अभियान चलाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बाटा गली स्थित नगर परिषद वार्ड सदस्य भरत वर्मा के आवास में जन संघर्ष न्याय मोर्चा के बोकारो जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में उपस्थित जनों ने एक स्वर में सहारा से जमा राशि भुगतान होने तक जोरदार आंदोलन करने की बात कही। साथ ही आपसी एकता बनाये रखने, कंपनी की धमकियों से नहीं डरने तथा किसी भी सांत्वना के फेर में नहीं पड़ने प्रणाम जोर दिया गया।

बैठक में भरत वर्मा, कृष्ण कुमार के अलावा मोर्चा के बोकारो जिला उपाध्यक्ष गणेश कुमार वर्णवाल, मीडिया प्रभारी राकेश कुमार रोशन, केदार साव, रामशंकर राम, ठाकुर रजक, दशरथ यादव, चुनी देवी, अंकु देवी, लक्ष्मी देवी, सरस्वती देवी, पुतूल देवी, सुमन पॉल, संगीता पॉल, गिरजा देवी, रूबी पॉल, लीलावती देवी, यशोदा देवी, आदि।

बबिता देवी, कंचन देवी, संजू देवी, पिंकी देवी, विजय प्रजापति, मनोज प्रजापति, धनंजय विश्वकर्मा, मनोज कुमार पंडित, लक्ष्मण वर्मा सहित दर्जनों भुगतान पीड़ित उपस्थित थे। बैठक के बाद बाटा गली तथा आसपास के क्षेत्रों में जन जागरण अभियान चलाया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *