प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड (Petarvar block) के हद में अंगवाली दक्षिणी पंचायत के रामसिंगबेड़ा मुहल्ले के ग्रामीणों के लिए समीपस्त खांजो नदी में बना स्नानघाट का सुरक्षित रहना निर्माण गुणवत्ता का सबूत माना जा रहा है।
बेरमो विधायक कुमार जयमंगल द्वारा विधायक मद में हाल में निर्मित पक्का सीढ़ीनुमा स्नानघाट बीते सप्ताह भारी वर्षा के दौरान आई भीषण बाढ़ से नहीं टूटना या नहीं बहना निर्माण की सही गुनवत्ता को उजागर करता है।
इस कार्य को लेकर स्थानीय ग्रामीण रहिवासियों एवं कांग्रेस पार्टी के वरीय प्रतिनिधि सत्यजीत मिश्रा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने निर्माण के अभिकर्ता जगदीश मुर्मू एवं बीरबल मुर्मू, जगजीवन मुर्मू आदि की सराहना की है। निर्माण की अच्छी गुणवत्ता की चर्चा प्रशासनिक अधिकारियों में भी है।
![]()












Leave a Reply