जिहादी तत्वों का हौसला बढ़ा रही है हेमंत सरकार-राजेश।
प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। कौटिल्य महापरिवार बेरमो के तत्वाधान में रुपेश पांडेय के निर्मम हत्या के विरोध में 13 फरवरी को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन फूसरो ओवर ब्रीज स्थित शगुन मैरिज हॉल एडं अशोका गेस्ट हाउस (Shagun Marriage Hall & Ashoka Guest House) में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राम नरेश द्विवेदी और संचालन अशोक मिश्रा ने किया।
इस अवसर पर उपस्थित प्रबुद्ध जनों ने स्वर्गीय रमेश पांडेय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया और उनकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा। मौके पर गिरिडीह के पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि झारखंड सरकार (Jharkhand Government) द्वारा राज्य में नया कानून बनने के बाद बरही में घटित माब लिंचिंग की घटना बढ़ गई है।
इस घटना की जितनी भी निदा की जाए, वह कम है। उन्होंने बरही के रुपेश पांडेय की हत्या को जघन्य अपराध बताया। उन्होंने कहा कि घटना को अंजाम देने वाले कांड के सभी नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी शीघ्र होनी चाहिए। न्यायालय में भी ऐसे मामलों का शीघ्र निपटारा होना चाहिए। वहीं दोषी अभियुक्तों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
भाजपा (BJP)0 किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता राजेश सिंह ने कहा कि जब से राज्य में गठबंधन की सरकार बनी है, तब से जिहादी मानसिकता वाले लोगों का मन बढ़ा है। राष्ट्र विरोधी शक्ति का मनोबल बढ़ता जा रहा है। राज्य में 26 माह में 10 मॉब लिंचिंग की घटना घटी है। हाल में ही सिमडेगा में राष्ट्र विरोधी शक्तियों ने मॉब लिंचिंग की घटना को अंजाम दिया।
उन्होंने कहा कि 17 वर्षीय रुपेश पांडेय की नृशंस हत्या हुई है। भीड़ द्वारा टारगेट कर उसे पीटा गया। भाजपा के प्रदेश स्तरीय नेता अशोक मिश्रा ने कहा कि हेमन्त सरकार में जिहादी ताकतों का मन बढ़ गया है। यह हत्या हेमन्त सरकार की तुष्टिकरण राजनीति का नतीजा है। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है।
अराजकता की स्थिति है। व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची है। राज्य विनाश की ओर जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक गरीब परिवार का लड़का अपने परिवार का भरण पोषण करता था और जिस प्रकार से एक दुकान से बुलाकर विशेष संप्रदाय के लोगों ने उसकी निर्मम हत्या कर दी, यह घटना झारखंड को शर्मसार करती है।
मौके पर बृज बिहारी पांडेय, इंद्रजीत मुखर्जी, अजय कुमार झा, बसंत पाठक, अनिल चंद्र झा, सत्येंद्र गिरी, मनोज पाठक, अवधेश दुबे, रवि पांडेय, गुलशन मिश्रा, तरुण चक्रवर्ती आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply