पांच दिवसीय यज्ञ के साथ रुद्र महायज्ञ की हुई शुरुआत

प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। बगोदर प्रखंड (Bagodar block) के हद में बेको पूर्वी पंचायत के पारटांड में शिव पार्वती मंदिर प्रांण प्रतिष्ठा को लेकर रुद्र महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हो गया।

भव्य कलश यात्रा में 551 महिलाओं व कुंवारी कन्याओ ने 24 अप्रैल की सुबह यज्ञ मण्डप से माथे पर कलश लेकर रंग-बिरंगे परिधानों में सज-धजकर कलश यात्रा में शामिल हुई।

इस अवसर पर भक्ति गीतों व जय श्रीराम के नारे से के साथ झूमते-गाते महिलाओं ने बेको गांव का भ्रमण किया। जिसमें बेको के कई टोले, मोहल्ले होते हुए लगभग पांच किमी पैदल चलकर दुर्गा मंदिर सहित पांच शिव मंदिर का दर्शन कर उत्तर वाहिनी सत्तिदाह नदी पहुंचकर यज्ञाचार्य महाराज के मंत्रोच्चारण के बाद सभी कलश में जल भरकर यज्ञ मण्डप पहुँच कर कलश को स्थापित किया गया।

वहीं कलश यात्रा में पूर्व विधायक नागेन्द्र महतो (MLA Nagendra Mahto) पहुँच कर क्षेत्र की सुख समृद्ध व शांति की कामना किए। इस दौरान मुखिया टेकलाल चौधरी, पंचायत समिति सदस्य चन्द्रदेव महतो, उषा देवी, सुकर साव, दिनेश कुमार, यज्ञ कमिटी के अध्यक्ष विनोद साव, लखन साव, नारायण साव, महेश साव, सतेन्द्र साव, बबली साव, श्यामल साव, दशरथ महतो, जितेन्द्र महतो, खेमलाल महतो सहित काफी संख्या में श्रद्धालुगण शामिल थे।

 247 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *