एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में बेरमो प्रखंड के जारंगडीह उत्तरी पंचायत सचिवालय परिसर में 18 जून की संध्या बेरमो बीडीओ मधु कुमारी (Bermo BDO Madhu Kumari) की देखरेख में उप मुखिया का चुनाव किया गया।
चुनाव में 8-5 के अंतर से रूबी देवी उप मुखिया घोषित की गई। बीडीओ ने मुखिया फिरोजा खातून, उप मुखिया रूबी देवी सहित तमाम वार्ड सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई तथा उप मुखिया को प्रमाण पत्र दिए।
इस अवसर पर बीडीओ मधु कुमारी ने कहा कि आज से यह पंचायत ग्रामीण सरकार के भरोसे कार्य करेगी। उन्होंने उपस्थित तमाम जनप्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि उनके पंचायत क्षेत्र का कोई भी वृद्ध सरकार की पेंशन योजना से वंचित न रहे।
इसके लिए सभी वार्ड सदस्य, पंचायत सेवक, मुखिया एवं उप मुखिया को तत्पर होकर कार्य करना होगा। मुखिया फिरोजा खातून ने कहा कि वे पंचायत के विकास कार्यों को प्राथमिकता देने का काम करेगी।
साथ ही सबको साथ लेकर चलने का प्रयास करेगी। उप मुखिया रूबी देवी ने कहा कि उनका कार्य मुखिया को अपेक्षित सहयोग करना और पंचायत क्षेत्र में सरकारी योजनाओं को लागू करना रहेगा।
ज्ञात हो कि, उप मुखिया चुनाव में रूबी देवी के प्रतिद्वन्दी उमेश मुखी ने कुल 5 मत प्राप्त किए, जबकि रूबी देवी को 8 मत प्राप्त हुआ। इस प्रकार रूबी देवी विजेता बनी।

उपरोक्त के अलावा प्रखंड के कनीय अभियंता अजीत साह, बीएलओ अर्जुन, उत्तम, आशीष, पंचायत सेवक गजेंद्र प्रसाद वर्मा, पूर्व मुखिया मुखिया मोहम्मद इम्तियाज अंसारी, प्रतिनियुक्त डाटा एंट्री ऑपरेटर प्रकाश करमाली, पंचायत समिति सदस्य अरुणा कुमारी, वार्ड सदस्य अंजू कीर्तिमान, कमला देवी, छोटी देवी, मंजू देवी, ममता देवी, आदि।
रूबी देवी, उमेश मुखी, चंचल देवी, जसवीर कौर, पूजा मुर्मू, कंचन सिंह, डोली देवी, रीता देवी, भूतपूर्व मुखिया उमाशंकर तिवारी, श्याम कुमार, मोहम्मद शमीम अख्तर, परवेज आलम, शैलेंद्र मुखी, हीरा नायक, मुकेश महली आदि उपस्थित थे। यहां मुखिया ने अपने पति पूर्व मुखिया को तथा उप मुखिया को उनके पति श्याम कुमार ने एक दूसरे को विजय माला पहनाया।
![]()












Leave a Reply