एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों को लेकर बैठकों का आयोजन किया गया।
जानकारी के अनुसार इन बैठकों में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा विकास कार्यों और आगामी चुनाव संबंधी प्रक्रियाओं की समीक्षा की गई।
बीएलओ और पर्यवेक्षकों को डोर-टू-डोर मैपिंग के निर्देश
जानकारी के अनुसार बेरमो के प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार की अध्यक्षता में 12 मार्च को सभी बीएलओ और पर्यवेक्षकों के साथ एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में जानकारी दी गई कि आगामी एक अप्रैल से एसआईआर (सर) का कार्य शुरू किया जाना है। इसे लेकर सभी बीएलओ को निर्देशित किया गया कि वे मतदाताओं से डोर-टू-डोर संपर्क करें और आवश्यक कागजात प्राप्त कर मैपिंग का कार्य पूर्ण करें।

इस दौरान बेरमो के अनुमंडल पदाधिकारी (तेनुघाट) मुकेश मछुवा, बेरमो के प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार और अंचल अधिकारी संजीत कुमार सिंह ने सर कार्य से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा की। बैठक में प्रदीप कुमार यादव, नित्यानन्द महतो, दीपक कुमार लोहरा सहित कई कर्मीगण उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply