बाल विवाह को रोकने में किशोरियों की भूमिका अहम-कल्याणी

रंजन लाला/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिले मे सक्रिय सहयोगिनी संस्था द्वारा बाल विवाह रोकने को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। चलाएं जा रहे अभियान को समझने के लिए 26 जून को हजारीबाग जिला के हद में बिष्णुगढ़ प्रखंड की समाधान संस्था की किशोरियां बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के बहादुरपुर पहुंची।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां पहुंची सभी किशोरियां एक्पोजर विजिट में आई थीं। एक्पोजर विजिट के दौरान किशोरियों ने सहयोगिनी बोकारो द्वारा बाल विवाह को रोकने को लेकर चल रहे कार्यक्रम की जानकारी ली। कसमार प्रखंड के हद में पोंडा में कार्यक्रम आयोजित कर बाल विवाह रोकने के अभियान की उन्हें जानकारी दी गई।

इस दौरान किशोरियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बाल विवाह से होने वाली समस्या एवं असर की जानकारी दी। इस अवसर पर दोनों संस्था की किशोरियों ने बाल विवाह रोकने के लिए अपनी-अपनी जानकारी साझा की। मौके पर सहयोगिनी की सचिव कल्याणी सागर ने जानकारी देते हुए कहा कि किशोरियां बाल विवाह तथा सामाजिक कुरीतियों को रोकने के लिए आगे आ रही हैं।

अब क्षेत्र की किशोरियां गांवों में हो रही बाल विवाह का खुलकर विरोध करना शुरू कर दी है। इस मामले में बिष्णुगढ़ की किशोरियां भी प्रखर है। इस दौरान किशोरियों ने बाल विवाह रोकने का संकल्प दोहराया।

मौके पर सहयोगिनी की कुमारी किरण, सूरज मणि देवी, मंजू देवी, समाधान संस्था की हिल्डा पिंटो, नीतू देवी, पूनम कुमारी, निक्की कुमारी, अंजली कुमारी, विकास कुमार, शेखर शरदेंदु, गौतम सागर आदि उपस्थित थे।

 140 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *