Advertisement

राकोमसं एरिया अध्यक्ष मुरारी और सचिव बने आलोक

एन.के.सिंह/फुसरो (बोकारो)। राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ (तिवारी गुट) बीएंडके एरिया कमेटी (B&K Area committee) का पुर्नगठन संघ के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ संतोष कुमार की मौजूदगी में बीते दिनों बोकारो जिला के हद में कथारा जोनल ऑफिस में की गई।

जिसमें क्षेत्रीय अध्यक्ष मुरारी राम, कार्यकारी अध्यक्ष जसवंत सिंह गौतम, उपाध्यक्ष मनोज कुमार तिवारी व सादिक अख्तर, सचिव आलोक रंजन अकेला, सहायक सचिव हिमांशु कुमार गौतम, संगठन सचिव सुरेन्द्र, जितेंद्र व अशोक कुमार, कोषाध्यक्ष आनन्द कुमार मिश्रा, उप कोषाध्यक्ष उमेश कुमार सिंह बनाये गये।

इसके आलावा बैठक में कार्यकारिणी सदस्य के रूप में रंजीत, वासुदेव, धनेश्वर, अजय, हीरालाल, प्रमोद, संतोष, एनुअल आदि बनाये गये। मौके पर युनियन के महामंत्री डॉक्टर संतोष कुमार ने पदाधिकारियों को माला पहनाकर उनके दायित्व को निर्वाहन करने हेतु चयनित पदाधिकारियों को साधुवाद दिया। साथ हीं कहा कि कमेटी में युवा कामगारों को शामिल किया गया है।

इससे संगठन को काफी मजबूती मिलेगी। यहां पर सरकार के कोरोना गाइडलाइन का शत -प्रतिशत पालन किया गया। मौके पर उपरोक्त के अलावा कार्यकारी अध्यक्ष आर पी दूबे, सुशील कुमार चौबे, प्रदीप कुमार शर्मा, दीपक ओझा, मोहम्मद दिलदार अंसारी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *