Advertisement

महंगाई को लेकर राजद देगा उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन

फिरोज आलम/जैनामोड़ (बोकारो)। झारखंड प्रदेश (Jharkhand Pradesh) राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह के निर्देशानुसार आगामी तीन अगस्त को बोकारो उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। प्रदर्शन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राजद समर्थको के शामिल होने की संभावना है।

जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार की गलत नीतियों, डीजल, पेट्रोल, गैस, खाद व खाद्य पदार्थों में हो रहे लगातार मूल्य वृद्धि के खिलाफ आगामी 3 अगस्त को दोपहर 12 बजे बोकारो के उपायुक्त कार्यालय पर पैदल मार्च व प्रदर्शन किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय जनता दल बोकारो जिला के सभी पदाधिकारीगण, सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारीगण, महानगर अध्यक्ष एवं महानगर के सभी पदाधिकारीगण, जिला अध्यक्ष एवं जिला के सभी पदाधिकारीगण कार्यकर्ता साथी शामिल रहेंगे। कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर राजद कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह तैयारी शुरु कर दिया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *