साहू को बड़ा दायित्व देकर राजद ने तेली समाज का किया सम्मान-योधन नायक
राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो थर्मल से राष्ट्रीय जनता दल के क्रियाशील सदस्य योधन नायक ने 24 जुलाई को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि हजारों समर्थकों के साथ राजद में शामिल होने वाले सुनील साहू को चंद दिनों के भीतर बड़ा दायित्व दिया गया है।
नायक ने बताया कि राजद के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय कुमार सिंह यादव ने सुनील साहू को राजद अति पिछड़ा जाति मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। उचित निर्णय लेने के लिए पार्टी के सक्षम नेतागण धन्यवाद के पात्र हैं। साहू के मनोनयन पर बोकारो जिला के पार्टी समर्थकों ने साहू को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं है।
साहु को बधाई देने वालों में मुख्य रूप से योधन नायक, ज्ञानेश्वर प्रसाद, मनोज भारती, संतोष साव, प्रेम कुमार रविदास, सुरेश साव, विकास साव, सुदामा साव, दीपक साव, उमेश महतो, परमेश्वर नायक, प्रकाश नायक, अजय गुप्ता, ननकु सोनकर, बृजमोहन साव, ललन प्रजापति, अशोक पासवान आदि शामिल है।
![]()













Leave a Reply