उद्योग जगत का उभरता सितारा डूबा!

टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन सहित 2 लोगों की मौत, 2 जख्मी

प्रहरी संवाददाता/मुंबई। टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन स्व. साइरस मिस्त्री का सड़क हादसे में निधन हो गया। मुंबई से सटे पालघर के चोराटी इलाके में उनकी मर्सिडीज कार रोड के डिवाइडर से टकरा गई, यह हादसा मिस्त्री की मौत का कारण बना।

मुंबई अहमदाबाद हाइवे के सूर्या नदी पर बने पुल पर यह हादसा दोपहर साढ़े तीन बजे के आस -पास हुई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि साइरस मिस्त्री और जहांगीर दिनशा पंडोले नामक दो लोगों की मौत हुई है।

अनायता पंडोले (महिला) दरीयस पांडोले जख्मी हैं उनका उपचार एक अस्पताल में चल रहा है। 54 वर्ष के साइरस मिस्त्री का जन्म 4 जुलाई 1968 में हुआ था और 4 सितम्बर 2022 को गौरी गणपति के दिन उनकी मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार टाटा ग्रुप (TATA GROUP) के पूर्व प्रमुख साइरस मिस्त्री के निधन की खबर ने सभी को चौंका दिया है। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime minister Narendra Modi), राहुल गांधी, सुप्रिया सुले के आलावा बड़ी संख्या में राजनेताओं ने शोक जताया है।

स्व. साइरस मिस्त्री न केवल एक सफल नही उद्यमी थे बल्कि उन्हें उद्योग जगत में एक युवा, उज्ज्वल और भविष्यवादी व्यक्तित्व के रूप में देखा जाता था। मिस्त्री जगत का उभरता सितारा अब हमेशा के लिए दुब गया। यह केवल मिस्त्री परिवार की नही बल्कि देश के औद्योगिक जगत के लिए भी एक बड़ी क्षति है। उनको मेरी भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

महाराष्ट्र के सी एम एकनाथ शिंदे ने कहा टाटा ग्रुप के पूर्व प्रमुख साइरस मिस्त्री के निधन की खबर सुनकर स्तब्ध हूं। साइरस मिस्त्री केवल एक सफल नही उद्यमी थे बल्कि उन्हें उद्योग जगत में एक युवा, उज्ज्वल और भविष्यवादी व्यक्तित्व के रूप में देखा जाता था।

एक कुशल उद्यमी का निधन हो गया है। यह केवल मिस्त्री परिवार की नही बल्कि देश के औद्योगिक जगत के लिए भी एक बड़ी क्षति है। उनको मेरी भावपूर्ण श्रद्धांजलि।शव को पोस्टमॉर्टम के लिए कासा ग्रामीण अस्पताल भेज दिया गया है।

डी सी एम देवेन्द्र फड़नवीस ने दिए जांच के आदेश

इस हादसे की जांच का आदेश डी सी एम देवेन्द्र फड़नवीस ने दिया है। उन्होंने कहा है की वर्ष 2012 में साइरस मिस्त्री टाटा ग्रुप के कार्यकारी अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की महाराष्ट्र के पालघर में रविवार को हुई एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह 54 वर्ष के थे। इस हादसे में मिस्त्री के साथ यात्रा कर रहे दो अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनमें कार चालक भी शामिल है। सभी घायलों को गुजरात के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

साइरस मिस्त्री पल्लोनजी मिस्त्री के सबसे छोटे बेटे थे। शापूरजी पलोनजी समूह के मालिक और टाटा समूह के सबसे बड़े शेयर धारक भी थे। उनके निधन से “उद्योग जगत के लिए बड़ी क्षति…”, साइरस मिस्त्री के निधन पर PM मोदी समेत इन दिग्गजों ने जताया शोक जताया। सड़क हादसे में साइरस मिस्त्री के निधन से टाटा ग्रुप को बड़ा झटका लगा है।

75 साल की उम्र में जब रतन टाटा ने टाटा समूह के कार्यकारी अध्यक्ष पद को छोड़ा था, तो 2012 में साइरस मिस्त्री कार्यकारी अध्यक्ष बने थे। मिस्त्री 2006 में एक निदेशक के रूप में टाटा समूह के साथ जुड़े थे।

इससे पहले टाटा कंपनियों के कई अन्य बोर्ड में गैर-कार्यकारी पदों पर उन्होंने सेवा दी थीं। मिस्त्री ग्रुप के 142 वर्षों के इतिहास में टाटा परिवार के बाहर के दूसरे व्यक्ति थे जिन्होंने समूह का नेतृत्व किया था। हालांकि मात्र चार साल बाद ही उन्हें पद छोड़ना पड़ा था।

4 जुलाई 1968 में हुआ था और 4 सितम्बर 2022 को निधन

4 जुलाई 1968 को जन्मे मिस्त्री ने इंपीरियल कॉलेज ऑफ साइंस, टेक्नोलॉजी एंड मेडिसिन, लंदन से सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक की पढ़ाई की थी। उन्होंने लंदन बिजनेस स्कूल से प्रबंधन में मास्टर डिग्री भी हासिल की थी। अक्टूबर 2016 में, मिस्त्री को नाटकीय ढंग से टाटा संस के अध्यक्ष के पद से हटा दिया गया था।

बाद में मिस्त्री परिवार समर्थित निवेश फर्मों – साइरस इन्वेस्टमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड और स्टर्लिंग इन्वेस्टमेंट्स कॉरपोरेशन प्राइवेट लिमिटेड ने टाटा संस पर कुप्रबंधन का आरोप लगाते हुए नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल (NCLAT) में शिकायत की थी।

PM मोदी ने ट्वीट कर जताया शोक

साइरस मिस्त्री के निधन पर PM मोदी ने जताया शोक
पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, ” साइरस मिस्त्री का असामयिक निधन स्तब्ध करने वाला है। वो एक होनहार व्यवसायी लीडर थे, जो भारत की आर्थिक शक्ति में विश्वास करते थे.”

टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की महाराष्ट्र के पालघर में रविवार को हुई एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वे 54 वर्ष के थे। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना उस वक्त हुई जब मिस्त्री की कार मुंबई से सटे पालघर जिले में एक डिवाइडर से टकरा गई। उस समय मिस्त्री मर्सिडीज कार में अहमदाबाद से मुंबई लौट रहे थे।

 242 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *