सोमनाथ दास के ज्ञान व अनुभव सदैव कंपनी को लाभान्वित किया-राजीव
प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में सीसीएल (CCL) बीएंडके महाप्रबंधक कार्यालय के सेवानिवृत्त ग्रेड ए-1 सोमनाथ दास को सेवानिवृत्ति पर जीएम कार्यालय परिवार द्वारा 20 दिसंबर को करगली ऑफिसर क्लब में भावभीनी विदाई दिया गया।
इस अवसर पर बीएंडके के एसओपी प्रतुल कुमार और ढोरी क्षेत्र के एसओपी राजीव कुमार सहित सहकर्मियों ने रिटायर्ड सोमनाथ दास और उनकी पत्नी शबिस्ता दास को शॉल ओढ़ाकर और उपहार देकर सम्मानित किया।
दास के सेवानिवृत्ति पर सहकर्मियों द्वारा उन्हें गणेश भगवान की मूर्ति दी गई। विदाई समारोह को संबोधित करते एसओपी प्रतुल कुमार ने कहा कि बदलाव प्रकृति का नियम है। सरकारी सेवा में सेवानिवृत्ति एक प्रक्रिया है। उन्होंने सेवानिवृत सोमनाथ दास को शेष जीवन के लिए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

एसओपी राजीव कुमार ने कहा कि सेवानिवृत्त ओएस सोमनाथ दास ने अपने ज्ञान व अनुभव से सदैव कम्पनी को लाभान्वित किया है। साथ हीं कार्यस्थल में स्वस्थ्य एवं निष्पक्ष कार्यदशाएँ कायम कर आपसी सामंजस्य एवं सहयोग से कार्य सम्पादित किया। अंत में उन्होंने सेवानिवृत्त दास के सपरिवार उज्जवल भविष्य की ईश्वर से कामना की।
मौके पर सीएसआर अधिकारी निखिल अखोरी, कार्मिक प्रबंधक विश्वास वत्स सहित संतोष सिंह, लक्ष्मी प्रसाद, दयाराम, मिथिलेश मंडल, जवाहर लाल, रविंद्र कुमार सिंह, कादिर वेल, सुभाष प्रसाद, सुनील सिंह, मनोज महतो, दिलीप कुमार, पुष्पेंद्र तिवारी, एस माला कुमारी, राधिका बाई, नीलम कुमारी, तुलसी देवी, बुधनी देवी, रंजीत सिंह, दशरथ नायक, शशि कुमारी, मोहम्मद परवेज आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply