स्वर्णकार संघ की बैठक में समाज के लोगों का सम्मान

एन.के.सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro District) के हद में फुसरो नगर परिषद अंतर्गत ऑफिसर क्लब (Officers Club) ढोरी में 17 अक्टूबर को अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ की बैठक का आयोजन किया गया।

अध्यक्षता बोकारो जिलाध्यक्ष बिगन सोनी ने किया। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि गांडेय के पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार व अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष डॉ दिलीप सोनी मुख्य रूप से मौजूद थे।

बैठक में समाज के लोगो ने केंद्रीय राज्यमंत्री शांतनु ठाकुर के एपीएस सुभाष कुमार दास व मैट्रिक (दशवीं बोर्ड) में जिला टॉपर कौशल कुमार को सम्मानित किया गया।

बैठक में समाज को मजबूत करने व आगामी पंचायत चुनाव में बढ़-चढ़कर भागीदारी लेने को लेकर चर्चा हुई। साथ ही चुनाव में समाज के प्रतिनिधि पंसस, मुखिया, वार्ड सदस्य आदि पद पर बढ़-चढ़कर भाग लेने व समाज के लोगों को चुनाव में हिस्सेदारी निभाने पर एक मत होकर निर्णय लिया गया।

इस अवसर पर बिगन सोनी ने कहा कि पंचायत चुनाव में समाज के लोगों का प्रतिनिधित्व होने से एकता और भाईचारे में बढ़ोतरी होगी। जिलाध्यक्ष बिगन सोनी ने कहा कि केंद्रीय कमिटी के आदेशानुसार स्वर्ण व्यवसायी संघ को भंग किया गया।

जिसका आगामी बैठक कर दुबारा चयनित कर नई कमिटी बनायी जाएगी। जिससे संघ का समाज में एक अच्छी पहचान होती है।

बैठक में अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष देवीदास, जिला महासचिव प्रभु सोनी, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष अरुण सोनी, उपाध्यक्ष अरविंद सोनी, बेरमो प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा सोनी, नावाडीह प्रखंड अध्यक्ष नरेश सोनी, अंगवाली पंचायत अध्यक्ष पंचानन्द साव, चंद्रपुरा पंचायत अध्यक्ष अशोक वर्मा, गोमियां प्रखंड अध्यक्ष मेघनाथ सोनी, बोकारो महानगर अध्यक्ष प्रदीप वर्मा सहित जिला कमिटी व प्रखंड कमिटी के सदस्यों ने भाग लिया।

मौके पर फुसरो नगर अध्यक्ष गोपाल सोनी, कोषाध्यक्ष विजय प्रसाद, गंगा साव, विनोद स्वर्णकार, राजू कुमार स्वर्णकार, अरविंद कुमार, अशोक कुमार बर्मन, सतीश बर्मन आदि मौजूद थे।

 164 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *