Advertisement

बिहार के तर्ज पर झारखंड में भी लागू हो आरक्षण-सुदेश चंद्रवंशी

एन.के.सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में आर. एन.बैंक्विट हॉल एंड रेसिडेंसी फुसरो में 23 सितंबर को अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा बोकारो की एक बैठक जिलाध्यक्ष बबलू चंद्रवंशी की अध्यक्षता में हुई।

जिसमें प्रदेश अध्यक्ष सुदेश कुमार चंद्रवंशी, प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ राम चंद्रवंशी, हजारीबाग जिलाध्यक्ष अजीत कुमार चंद्रवंशी मुख्य रूप से उपस्थित थे। संचालन जिला कार्यकारी अध्यक्ष गुड्डू चंद्रवंशी के द्वारा किया गया।

बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष सुदेश कुमार चंद्रवंशी ने कहा कि हमारी वर्षों से चली आ रही मांग बिहार के तर्ज पर 27 प्रतिशत आरक्षण झारखंड में भी सरकार लागू करें।

उन्होंने कहा कि महासभा का संगठनात्मक चुनाव झारखंड के 90 प्रतिशत जिलों में हो चुका है। प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में करवा लिया जाएगा।

प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ राम चंद्रवंशी ने कहा कि आज के परिवेश में सीएनटी एक काला कानून की तरह है। जिससे गैर आदिवासियों को जल्द से जल्द बाहर किया जाए।

हजारीबाग जिलाध्यक्ष अजीत चंद्रवंशी ने कहा कि क्रीमी लेयर ओबीसी के लिए एक छलावा है।ओबीसी को सीधा आरक्षण की व्यवस्था की जाए।

बैठक में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष मदन वर्मा, सुंदर लाल चंद्रवंशी, राम पुकार चंद्रवंशी, जिला मंत्री मनोज कुमार चंद्रवंशी, हजारीबाग जिला मंत्री राजन वर्मा, बोकारो जिला प्रदेश युवा अध्यक्ष भरत वर्मा, ओम सिंह, गौतम राम चंद्रवंशी, महादेव राम चंद्रवंशी, अर्जुन कुमार वर्मा, अमित कुमार चंद्रवंशी आदि दर्जनों चन्द्रवंशी समाज के गणमान्य उपस्थित हुए। घन्यवाद ज्ञापन सुंदर लाल चंद्रवंशी के द्वारा किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *