जयंती पर महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री को किया गया याद

गणमान्यों ने स्वच्छता एवं ग्राम विकास पर दिया बल

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को पेटरवार प्रखंड (Petarvar block) के हद में विभिन्न पंचायतों में महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। मौके पर उपस्थित गणमान्य रहिवासियों ने स्वच्छता एवं ग्राम विकास पर विशेष तौर पर बल दिया।

इस कड़ी में अंगवाली उत्तरी एवं दक्षिणी, चलकरी उत्तरी एवं दक्षिणी पंचायत में प्रतिनिधियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री “भारत रत्न” लाल बहादुर शास्त्री की जयंती सादगी के साथ मनाई गयी।

अंगवाली उत्तरी पंचायत सचिवालय में ग्राम पंचायत, जीपीडीपी व तेजस्विनी परियोजना के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। चलकरी उत्तरी पंचायत की कार्यकारी समिति की प्रधान (मुखिया) निशा देवी ने बापू और शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

ग्राम प्रधान ने अपने उद्धबोधन में बापू के बताए मार्ग पर चलने एवं उनकी ग्राम स्वराज के सपनों को साकार करने के बारे बताया। साथ ही शास्त्री जी की “जवानों और किसानों” के प्रति उनकी प्रतिबद्धताओं के बारे में भी जानकारी दी।

अंगवाली उत्तरी पंचायत सचिवालय में पंचायत सचिव सह प्रभारी पंचायतीराज पदाधिकारी दामोदर स्वरूप ने ग्राम विकास की महता पर प्रकाश डालते हुए सही लाभुकों के चयन कर उसे हर योजनाओं का लाभ दिलाए जाने पर बल दिया।

मौके पर ग्रामप्रधान गौरीनाथ कपरदार, विदेशी रजवार, अजीत रविदास, सोनाली देवी, भारती महिला संघ के समन्वयक अनुज कुमार, हिमाचल मिश्रा आदि ने स्वच्छता अभियान को गति दिए जाने पर बल दिया।

कहा कि प्लास्टिक के थैलियों को अनुपयोगी बनाकर इस अभियान को साकार किया जा सकता है। यहां जल संरक्षण पर भी विचार व्यक्त किये गए। गांव को हरेक तरह से स्वच्छ बनाए जाने को ले भारती महिला संघ के सदस्यों ने एकसाथ संकल्प को दुहराया।

मौके पर पंसस दामोदर स्वरूप, रोसे वीरेंद्र महतो सहित सुरेश रविदास, शशि ठाकुर, गौतम पाल, रियाज अहमद, इनायत हुसैन, जुगल रजवार, बिनोद नायक, महिला ग्रुप की सोनाली देवी, प्रियंका, सुलेखा, रिंकू, दीपिका, माधुरी, शोभा, रीता, सुमित्रा, सुमन, तेजस्विनी की शबनम परवीन, एकता आदि अनेकों रहिवासी शामिल थे।

 218 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *