Advertisement

चलकरी रजक टोला की रेखा ने जेपीएससी में 205वां रैंक पायी

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड (Peterwar block) के हद में चलकरी उत्तरी पंचायत के रजक टोला निवासी एवं सीसीएल कर्मी जानकी रजक की बड़ी पुत्री रेखा कुमारी ने झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) परीक्षा में 205वाँ रैंक लाकर सफलता हासिल की है। यह जानकर पूरे पंचायत में हर्ष की लहर व्याप्त है।

जानकारी के अनुसार रेखा कुमारी व इनके माता-पिता अभी गांव से बाहर हैं, इसलिए यहां के नवनिर्वाचित मुखिया अकलेश्वर ठाकुर एवं निवर्तमान मुखिया निशा देवी ने दूरभाष के माध्यम से उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी है।

मालूम हो कि, चलकरी की बेटी रेखा की शादी बीते वर्ष ही हो गयी थी, परंतु इसने शादी के बाद भी ससुराल में तैयारी जारी रखा और जेपीएससी जैसी बड़ी परीक्षा को पूरे परिश्रम से सफलता हासिल की। रेखा की छोटी बहन रिंकी कुमारी पिछली बार दारोगा के लिए चयनित हो चुकी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *