Advertisement

बकाया वेतन भुगतान की मांग को लेकर क्षेत्रीय सचिव ने जीएम को सौंपा पत्र

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र के कामगारों के 13 एवं 11 दिनों का बकाया वेतन भुगतान की मांग को लेकर 6 जून को भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध सीसीएल (CCL) कोलियरी कर्मचारी संघ के क्षेत्रीय सचिव राज कुमार मंडल ने क्षेत्र के महाप्रबंधक (Genral manager) के नाम प्रेषित पत्र क्षेत्रीय प्रबंधक कार्मिक एवं प्रशासन जयंत कुमार को सौंपा। पत्र की प्रति उन्होंने यूनियन (Union) के महामंत्री सहित केंद्रीय अध्यक्ष तथा क्षेत्रीय अध्यक्ष को प्रेषित किया है।

जीएम की अनुपस्थिति में कथारा प्रक्षेत्र के एसओपी जयंत कुमार को प्रेषित पत्र में क्षेत्रीय सचिव मंडल ने कहा है कि पूर्व में कंपनी कर्मचारियों का वेतन निर्धारण हेतु 16 से 15 तारीख की पद्धति का उपयोग किया जाता था।

इस पद्धति के माध्यम से अंतिम बार फरवरी 2022 में 16 जनवरी से लेकर 15 फरवरी तक का वेतन भुगतान किया गया। इसके पश्चात मार्च से कर्मचारियों का वेतन सैप (SAP) के माध्यम से वेतन भुगतान किया जाने लगा।

उन्होंने कहा कि सैप द्वारा वेतन निर्धारण हेतु 1 मार्च से 31 मार्च तक के समय अवधि को लिया गया है, जिसमें पूर्व के 16 फरवरी से 28 फरवरी तक के समय अवधि को छोड़ दिया गया है। यानी मासिक वेतन भोगी कर्मचारियों का 13 दिन और दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों का 11 दिनों का वेतन भुगतान लंबित है।

उन्होंने पत्र में कहा है कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए वकाया वेतन का भुगतान जल्द से जल्द करवाया जाए। प्रेषित पत्र देने के क्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष टिकैत महतो, यदु गोप, आरपी यादव, राजीव कुमार पांडेय, भोला महतो आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *