ज्वलंत समस्याओं को लेकर वाशरी जलपान गृह में आरसीएमयू की बैठक

कृष्ण कुमार अध्यक्ष, हृदय नारायण सचिव और दीपक कोषाध्यक्ष निर्वाचित

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। क्षेत्र के मजदूरों के ज्वलंत समस्याओं को लेकर इंटक से संबद्ध राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन स्वांग वाशरी शाखा की बैठक बीते 10 जुलाई को जलपान गृह में आयोजित किया गया। अध्यक्षता आरसीएमयू कथारा क्षेत्र के कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने की।

आयोजित बैठक में क्षेत्र के श्रमिक समस्याओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी। साथ ही समस्याओं की सूची को सूचीबद्ध कर परियोजना स्तर पर सौंपने का निर्णय लिया गया।

उक्त बैठक को संबोधित करते हुए यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने कहा कि मजदूरों का विश्वास हीं संगठन की शक्ति है। क्षेत्र में सबसे ज्यादा श्रमिक उनके संगठन के साथ जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि संगठन सदैव मजदूरों के विश्वास पर खरा उतरने का कार्य करता रहा है। श्रमिकों के अधिकार की रक्षा के लिए संगठन संघर्षशील है।

बैठक में आरसीएमएस ददई गुट छोड़कर तौकीर आलम, विनेश्वर बेलदार, रथु राम, मोहम्मद कमालुद्दीन ने आरसीएमयू की सदस्यता ग्रहण की। नए सदस्यो का क्षेत्र के पदाधिकारियों द्वारा फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। ‌

साथ ही संगठन की मजबूती के लिए नई समिति का सर्वसम्मति से चयन किया गया, जिसमें अध्यक्ष कृष्ण कुमार, सचिव हृदय नारायण, कोषाध्यक्ष दीपक मल्लाह चुने गए।

बैठक में इम्तियाज अहमद, विजय यादव, संजय कुमार सिंह, अविनाश कुमार सिंह, सहदेव प्रसाद, सुनील राम, बैजनाथ प्रसाद, मोहम्मद सिकंदर, रेखा देवी, संमता कुमारी, निजामुद्दीन अंसारी, राजेंद्र पासवान, अजय उरांव, लोकेश्वर प्रसाद, भक्ति महतो, भीम, नरेश महतो, चिंतामणि केवट, छोटन राम, मेराज हुसैन, धर्मेंद्र राम आदि उपस्थित थे।

 62 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *