प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। पिछले दिनों बरही के रूपेश पांडेय के हत्यारों को अब तक गिरफ्तारी और कोई कार्रवाई नहीं होने के विरोध में 17 फरवरी को बोकारो के नया मोड़ स्थित बिरसा चौक में भारतीय जनता पार्टी बोकारो जिला द्वारा वर्तमान की निकम्मी एवं भ्रष्ट हेमंत सरकार के खिलाफ मशाल जुलूस निकाला गया।
इस अवसर पर हेमंत सरकार का पुतला दहन कर रूपेश पांडेय के हत्यारों को अविलंब गिरफ्तार कर फांसी देने की मांग किया गया।
इस कार्यक्रम (Program) में मुख्य रूप से उपस्थित गिरिडीह के 16वीं लोकसभा सांसद रविंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि झारखंड सरकार (Jharkhand Government) द्वारा राज्य में नया कानून बनने के बाद बरही में घटित माब लिंचिंग की घटना बढ़ गई है। इस घटना की जितनी भी निंदा की जाए, वह कम है। उन्होंने बरही के रुपेश पांडेय की हत्या को जघन्य अपराध बताया।
साथ हीं कहा कि घटना को अंजाम देने वाले कांड के सभी नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी शीघ्र होनी चाहिए। न्यायालय में भी ऐसे मामलों का शीघ्र निपटारा होना चाहिए। वहीं दोषी अभियुक्तों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
भाजपा (BJP) बोकारो जिलाध्यक्ष भरत यादव ने कहा कि जब से राज्य में गठबंधन की सरकार बनी है, तब से जिहादी मानसिकता वाले लोगों का मन बढ़ा है। राष्ट्र विरोधी शक्ति का मनोबल बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि 26 माह में 10 मॉब लिंचिंग की घटना घटी है।
हाल में ही सिमडेगा में राष्ट्र विरोधी शक्तियों ने मॉब लिंचिंग की घटना को अंजाम दिया। उन्होंने कहा कि 17 वर्षीय रुपेश पांडेय की नृशंस हत्या हुई है। भीड़ द्वारा टारगेट कर उसे पीटा गया। जिला मंत्री विक्रम पांडेय ने कहा कि हेमन्त सरकार में जिहादी ताकतों का मन बढ़ गया है। यह हत्या हेमन्त सरकार की तुष्टिकरण राजनीति का नतीजा है।
पूर्व जिलाध्यक्ष रोहित लाल सिंह ने कहा कि राज्य (State) में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। अराजकता की स्थिति है। कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची है।
राज्य विनाश की ओर जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक गरीब परिवार का लड़का अपने परिवार का भरण पोषण करता था। जिस प्रकार से एक दुकान से बुलाकर विशेष संप्रदाय के लोगों ने उसकी निर्मम हत्या कर दी। यह घटना झारखंड को शर्मसार करती है।
![]()












Leave a Reply