Advertisement

स्टेट बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन चुनाव में रत्नेश अध्यक्ष व् राजेश बने सचिव

के. के. सिंह/सिवान (बिहार)। जिला मुख्यालय में स्टेट बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (State Bank Officers Association) सिवान व गोपालगंज रीजन का चुनाव केंद्रीय समिति के महासचिव अजीत कुमार मिश्र, अध्यक्ष कमलाकर सिंह, जोनल समिति के अध्यक्ष असीम कुमार दास एवं सचिव प्रेम कुमार की देखरेख में सम्पन्न हुआ।

जिसमें अध्यक्ष रत्नेश नारायण, सचिव (Secretary) राजेश कुमार सिंह, उप सचिव अजय कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव को सर्व सम्मति से बनाया गया।

इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष रत्नेश नारायण ने कहा कि बैंक कर्मियों के न्याय संगत मांगों के लिए संघ अनवरत प्रयासरत रहेगा तथा सभी कर्मियों के सुख सुविधा का ध्यान आकृष्ट कराया जाता रहेगा।

सचिव राजेश कुमार सिंह ने कहा कि एसोशिएशन स्टेट बैंक कर्मियों के अधिकार व कर्तव्यों का शत प्रतिशत पालन करेगा तथा ग्राहकों को किसी प्रकार का दिक्कत न हो इसके लिए भी कार्य करता रहेगा।

साथ हीं बैंक की साख को मजबूत करने में अपनी महती योगदान देता रहेगा। चुनाव के बाद सभी कर्मी खुशी का इजहार करते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन के लिए संकल्प लिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *