रांची नगर निगम सिटीजन फोरम की बैठक संपन्न

वार्ड-53 में परिसीमन की समस्या समाधान जरूरी-दीपेश निराला

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। रांची नगर निगम सिटीजन फोरम की बैठक 9 अप्रैल को बसारगढ़ के ओमप्रकाश नगर वार्ड-53 रोड नंबर-3 स्थित सावित्री सदन में आयोजित किया गया। अध्यक्षता अधिवक्ता सह सिटीजन फोरम के संयोजक दीपेश कुमार निराला ने की।

उक्त बैठक में क्षेत्रवासियों ने क्षेत्र से जुड़ी अनेक समस्याओं को सामने रखा, जिसमें प्रमुख रुप से बसारगढ़ के ओमप्रकाश नगर रोड नंबर 3 और 4 तक ही रांची नगर निगम की सुविधाओं का बहाल होना बताया गया। जबकि रोड नंबर-4 से लेकर रोड नंबर-19 तक के रहिवासियों ने बताया कि वे रांची नगर निगम की वोटर लिस्ट में है और वार्ड पार्षद, मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव करते हैं।

नियमित रूप से होल्डिंग टैक्स दे रहे हैं। बैठक में दर्जनों रहिवासियों ने कहा कि वे अपना गृह निर्माण रांची नगर निगम से नक्शा पास कराकर कराया है, बावजूद इसके अब रांची नगर निगम इनको अपना निवासी नहीं मान रहा है और इस क्षेत्र को रांची नगर निगम क्षेत्र से बाहर माना जा रहा है।

रहिवासियों के अनुसार ना ही यहां रांची नगर निगम यहां कोई जन सुविधा बहाल कर रहा है, जिस कारण सभी सुविधाओं के लिए रांची क्षेत्रीय विकास प्राधिकार (आरआरडीए) पर निर्भर हैं। जिस कारण यहां के रहजवासी नाली की समस्या, जलजमाव की समस्या, स्ट्रीट लाइट का ना होना, चौड़ी सड़क का ना हो पाना, पाइप लाइन बिछने के बावजूद सप्लाई पानी का नहीं आना, कूड़ा-करकट का उठाव नहीं होना, जैसी दर्जनों समस्याओं से जूझ रहे हैं।

इस संबंध में सिटीजन फोरम के संयोजक दीपेश निराला ने बताया कि बसारगढ़ में 580 से अधिक घरों का निर्माण किया गया है। यहां 1535 वोटर हैं। बावजूद इसके यहां के रहिवासी जन सुविधाओं से महरूम हैं। वे नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं।

उक्त बैठक में संयोजक दीपेश कुमार निराला के साथ कोर कमेटी सदस्य रेणुका तिवारी, विवेक कुमार महारथी, प्रमोद कुमार जयसवाल, सुशील क्रांतिकारी, विनोद जैन बेगवानी, उमाशंकर सिंह, मनोज कुमार मिश्रा के अलावा प्रीति कुमार सिंह, जनार्दन कुमार वर्मा, देवी लाल, राहुल कुमार ओझा, नीरज कांत, रविंद्र कुमार सिंह, आदि।

मनोज कुमार, गोपाल कुमार सिंह, आशीष रंजन, कृष्ण कुमार, प्रतीक कुमार, कुमुद कुमार, चंदन कुमार, सुनील कुमार, किजु बर्मन, राजेश पवन, प्रशांत कुमार, नरेंद्र कुमार सिंह, विनोद कुमार, श्रीराम सिंह, तारकेश्वर झा, नीतीश सिंह, महेंद्र कुमार, आनंद भानु सिंह, मृत्युंजय कुमार सिंह, उपेंद्र शर्मा, रितेश तिवारी, अमरेंद्र सिंह, आदि।

कृष्ण कुमार सिंह, ब्रजेन्द्र कुमार सिंह, विमल कुमार, पिरवा कच्छप, विकास कुमार सिन्हा, मनोज कुमार मिश्रा, संजय कुमार दुबे, पुरुषोत्तम पाठक, जयशंकर पाठक, शशि कुमार सिन्हा, मिली वर्मा, मृत्युंजय शर्मा, गोलू शर्मा, रामप्रवेश सिंह, विद्यानंद, मृत्युंजय सिंह, पवन पांडेय, धीरेंद्र कुमार सिंह, रंजीत मिश्रा आदि उपस्थित थे।
मंच संचालन रेणुका तिवारी तथा धन्यवाद ज्ञापन सुशील क्रांतिकारी ने किया।

 173 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *