पत्थलचुआं जंगल में रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन

धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड के हद में भेलवारा पंचायत के पत्थलचुआं जंगल में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 29 अक्टूबर को रक्षाबंधन वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष भी व्यापक पैमाने पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

वन रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्य रूप से झामुमो मांडू विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता गौरव पटेल, झामुमो हजारीबाग जिलाध्यक्ष शंभुलाल यादव, उप प्रमुख सरयू साव, कुशुम्भा पंचायत के मुखिया दुलारचंद पटेल उपस्थित थे।

कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों से आये विद्यार्थियों ने स्टॉल लगा कर तथा नृत्य – संगीत के माध्यम से पर्यावरण के महत्व को रहिवासियों के बीच प्रस्तुत किया और जल – जंगल बचाने का संदेश पहुंचाया।

बताया गया कि जंगल वन्य जीवो को आश्रय देने के साथ उनकी प्यास भी बुझाता है। जंगल स्थित पथलचूवा के पत्थर के बीच से निकलने वाला पानी वन्य जीव तो पीते ही हैं, साथ ही पत्थर से निकलने वाले शीतल जल के ग्रामीण भी मुरीद हैं।

इस अवसर पर युवा नेता गौरव पटेल ने कहा कि वे झारखंड सरकार से अपील करेंगे कि भेलवारा रक्षा बंधन वन समिति की पथलचुवा को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करे। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया ग्लोबल वार्मिंग की चपेट में है, जो एक चिंता का विषय है।

पेड़ों की रक्षा बंधन एक संदेश है इसे हर गांव में ले जाना चाहिए। पेड़-पौधे जंगल की सुरक्षा होने से पर्यावरण संतुलित होगा। इससे ग्रामीण रहिवासियों को जीविकोपार्जन का भी अवसर बढ़ेगा।

कार्यक्रम से पूर्व वन देवी की पूजा कर नमन किया गया तथा वृक्षों में रक्षा सूत्र बांध कर इसे बचाने का संकल्प लिया गया। मौके पर उपरोक्त के अलावा झामुमो नेता रामकिशोर महतो, मुकेश महतो, डीएम राज, अरुण महतो, चंडी बॉस, बादल महतो इत्यादि ग्रामीण रहिवासी सहित गणमान्य उपस्थित थे।

 191 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *