बक्सपूरा के जंगल में वृक्षों का रक्षा बन्धन कार्यक्रम

स्वस्थ जीवन चाहिए तो जंगल को बचाइए-दशरथ राय

धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड के हद में बक्सपूरा (डांडिया) जंगल में 9 जुलाई को वृक्षों का रक्षा बन्धन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय मुखिया ननकु महतो तथा संचालन पोखन महतो ने किया।

इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उपस्थित राष्ट्रीय ब्रम्हभट्ट एकता मंच के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष दशरथ राय ने कहा कि स्वच्छ जीवन चाहिए तो जंगल को बचाइये। जगंल से हमें फ्री में ऑक्सीजन मिलती है। कई असाध्य रोगों का दवा मिलता है।

घरेलू कामों में आने वाले लकड़ी भी प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि वृक्षों से कितने अनेकों फायदे है। इसलिए अगर आप पेड़ लगा नहीं सकते हैं तो, लगे हुए पेड़ को बचाने का प्रयास करें। आपके जीवन के लिए यह लाभदायक रहेगा।

कार्यक्रम में उपस्थित वनरक्षी उदय कुमार केसरी ने कहा कि जंगल आपकी अपनी सम्पत्ति है। आप जैसे चाहे बचाकर खर्च करें। लम्बा चलेगा और हमलोग तो आपके सहयोगी हैं। हम आपका हर तरह से मदद के लिए तैयार हैं। मुखिया ननकु महतो ने कहा कि आपलोग (वनरक्षी) के सहयोग के बिना अपनी सम्पत्ति की रक्षा करना बहुत ही मुश्किल है।

उन्होंने कहा कि जंगल बचाने में महिलाओं को अहम भूमिका निभाना होगा। तभी हम जंगल बचा सकते हैं और लाभ ले सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले जंगल में जानवरों को चराना बन्द करना होगा। वेवजह लकड़ी न काटें।

पूर्व मुखिया मुरली महतो ने कहा कि विभाग पहले अपना जमीन का सीमांकन करे और खाली जगहों पर पेड़ पौधें लगवाए। हमलोग भी विभाग का हर संभव मदद करेंगे।

इस कार्यक्रम में वनरक्षी बिनोद कुमार, बक्सपूरा वन सुरक्षा समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार महतो, महादेव महतो, प्रकाश महतो, पुरनचन्द महतो, धनी महतो, कुलदीप महतो, रेखा देवी, सुनीता देवी, यशोदा देवी सहित सैकड़ों ग्रामिण रहिवासियों ने भाग लिया। मौके पर सभी ने वृक्षों में रक्षा सूत्र बांधकर वृक्षों की रक्षा का संकल्प लिया।

 280 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *