बैठक में यूनियन द्वारा अपने सेवानिवृत्त साथी का किया गया सम्मान
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। इंटक से संबद्ध राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन कथारा क्षेत्र की एक बैठक बीते मंगलवार की संध्या कथारा क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह के 4 नंबर स्थित आवासीय कार्यालय में आयोजित किया गया।
अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने की। यहां यूनियन के बोकारो एवं करगली क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष अवकाश प्राप्त सीसीएल कर्मी वीरेंद्र कुमार सिंह का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने कहा कि संगठन अपने कार्य से कोयला क्षेत्र के कामगारों के बीच विश्वास की भावना जागृत करता रहा है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार यूनियन के सदस्य एवं पदाधिकारी संगठन के सुख-दु:ख के भागी होते हैं, उसी प्रकार वे संगठन द्वारा सम्मान पाने का हकदार भी होते हैं।
सिंह ने कहा कि यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष एवं बेरमो विधायक कुमार जय मंगल उर्फ अनूप सिंह के नेतृत्व में संगठन सभी के सहयोग से आगे बढ़ रहा है। संगठन द्वारा कहीं भी मजदूर हितों की अनदेखी नहीं की जा सकती है और ना ही इसे बर्दाश्त किया जा सकता है।
सेवानिवृत्त सीसीएल कर्मी व् बीएंडके क्षेत्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने कहा कि लंबे समय तक जब भी उन्हें जिस प्रकार का दायित्व मिला, उसका उन्होंने खुले मन से और मजबूती से निर्वाह करने का कार्य किया है। संगठन सही मायने में मजदूरों का हितैषी है,और मजदूरों का विश्वास भी इस संगठन पर है।
सिंह ने कहा कि सीसीएल के सभी क्षेत्रों में प्रबंधन आज उत्पादन को प्राथमिकता दे रही है। मजदूरों के वेलफेयर कार्यों में प्रबंधन की रुचि नहीं है। इस मामले में प्रबंधन की सोंच अबतक काफी निराशाजनक रहा है। उत्पादन के साथ-साथ सुरक्षा एवं वेलफेयर भी जरूरी है।
उन्होंने कहा कि मजदूर सजग होकर गलत कार्यों का विरोध करें, तभी प्रबंधन को सबक सिखाया जा सकता है। सिंह ने कहा कि कथारा क्षेत्र द्वारा मिले सम्मान का वे हृदय से आभारी है। आप सब संगठन और अनूप बाबू को शक्ति प्रदान करें, जिससे प्रबंधन के गलत मंसूबे को दूर किया जा सके।

वेदव्यास चौबे तथा शिवपूजन सिंह ने कहा कि विपरीत परिस्थिति में भी उनके साथी वीरेंद्र बाबू मजदूर हित की बात सोचते थे। इनकी कथनी और करनी एक जैसी थी। कभी भी इन्होंने मजदूर के सवाल पर कोई समझौता नहीं किया। सीसीएल से अवकाश प्राप्त के बाद ये और भी अधिक समय संगठन और समाज को देकर सशक्तिकरण का कार्य करेंगे।
मौके पर उपरोक्त के अलावा चंद्रशेखर प्रसाद, गुरनाम सिंह, इस्लाम अंसारी, रंजय कुमार सिंह, दयाल यादव, मोहम्मद अयूब, मोहम्मद सनाउल्लाह, मंसूर खान, प्रमोद यादव, मोहम्मद शमीम, कमल कांत सिंह, सूर्यकांत त्रिपाठी, संजय सिंह, सुरेश महतो, हरिहर नोनिया, आदि।
मोहम्मद अंसारी, विजय नायक, श्रीधर महतो, राहुल सिंह, अजय सिन्हा उर्फ दादा, सुबीर राय, अमनदीप सिंह, बिंदु चंद हेंब्रम, देवाशीष आस, संतोष सिन्हा, युवा कांग्रेस के विजय यादव, राजू वर्मा, संतोष राम सहित अन्य उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply