Advertisement

दल बदलुओं के लिए राहुल गांधी की भूमिका सही – नसीम खान

पार्टी के समर्पित कांग्रेसी निडरता से करते हैं काम

मुश्ताक खान /मुंबई। कट्टर कांग्रेसियों को छोड़ कर पार्टी में कुछ मौका परस्त लोग हैं जो अपने स्वार्थ के लिए दल बदलते रहते हैं। ऐसे मौका परस्तों से हमेशा सावधान रहना चाहिए। यह बात पूर्व मंत्री और महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष नसीम खान ने कहा।

उन्होंने कहा की मौका परस्त लोगों को कांग्रेस पार्टी छोड़नी चाहिए और निडर लोगों को आना चाहिए। राहुल की भूमिका सही है, हम इसका समर्थन करते हैं।

पूर्व मंत्री आरिफ मो. नसीम खान (Mohammad Arif Naseem Khan) ने कहा की कांग्रेस देश की सबसे पुरानी और सबसे अनुभवी राष्ट्रीय पार्टी है। कांग्रेस का विचार देश को बचाता है और यहां सभी जातियों व धर्मों के लोगों का मान सम्मान किया जाता है। राहुल गांधी की लड़ाई फासीवादी विचारकों से है, इस लड़ाई को लड़ने के लिए हम सभी को राहुल गांधी के साथ मजबूती से खड़ा होना होगा।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की विचारधारा से डरने वाले लोग राहुल गांधी और कांग्रेस के बीच लड़ाई नहीं लड़ पाएंगे।

केंद्र में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सत्ता में आने के बाद से ईडी और सीबीआई जैसी संस्थाओं के माध्यम से विपक्ष के लोगों को धमकाया गया है। इस दबाव के डर से कांग्रेस पार्टी में कुछ लोगों ने डर का सहारा लिया है। कांग्रेस पार्टी ने ऐसे लोगों को विभिन्न पद देकर सम्मानित किया लेकिन जब पार्टी को उनकी जरूरत है तो वे डर के मारे भाग रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के लिए कई कार्यकर्ता निडर होकर काम कर रहे हैं। नसीम खान ने कहा की राहुल गांधी के साथ ये वही कार्यकर्ता फासीवादी विचारधारा के खिलाफ लड़ेंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *