पूरा परिवार टूटे मकान में रात गुजारने को विवश
धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। जहाँ एक ओर दशहरे की मस्ती के पुरा देश मगन था, वहीं बीते 6 अक्टूबर की रात पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश से विष्णुगढ़ प्रखंड के हद में बेड़ाहरियारा पंचायत के सुरेन्द्र गंझू का कच्चा मकान दशहरे की रात एक हिस्सा धराशाई हो गया।
घटना के समय सुरेन्द्र गंझू का पूरा परिवार उनकी धर्मपत्नी संग बच्चे उसी घर मे सो रहे थे। गनीमत यही रही कि मकान टूटकर उनलोगों पर नही गिरा, जिससे अनहोनी टल गई।
बताया जाता है कि इस घटना से सुरेन्द्र गंझू की पत्नी काफी दुखी दिखी। उसने रात भर उसी टूटे घर मे बच्चो संग रतजगा कर गुजारी। दूसरे दिन अहले सुबह उठकर उसने स्थानीय मुखिया को जानकारी दी और अपनी दुख को व्यक्त कर गुहार लगाते हुए प्रधानमंत्री आवास की माँग की। स्थानीय प्रशासन इस घटना पर अतिशीघ्र संज्ञान ले और इस गरीब बेबस लाचार की समस्या का निदान करे।
![]()












Leave a Reply