Advertisement

पीने का शुद्ध पानी पर्याप्त मात्रा में होगी कॉलोनियों में सप्लाई-जीएम

सीसीएल पीने का पानी सप्लाई करने को कृत संकल्पित-जीएम

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में सीसीएल (CCL) ढोरी क्षेत्रीय महाप्रबंधक कार्यालय में 6 सितंबर को श्रमिक नेता विकास सिंह, कुंज बिहारी प्रसाद और सांसद प्रतिनिधि अशोक चौहान ने जीएम एम के अग्रवाल से भेंट कर कहा कि ढोरी स्टॉफ क्वार्टर, सेंट्रल कॉलोनी मकोली और शारदा कॉलोनी आदि कॉलोनियों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति नियमित नहीं की जा रही है।

इस कारण कॉलोनियों में रहे लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। बिना फिल्टर किए पानी की सप्लाई सीधे तौर पर आपूर्ति की जाती है।

युनियन नेताओं ने कहा कि पानी सप्लाई प्लांट में पंप की खराबी, एलम, चूना औऱ ब्लीचिंग पाउडर की कमी होने की बात अक्सर कही जाती है। यूनियन नेताओं ने पानी के स्टोरेज और सप्लाई बढ़ाने की मांग किया। वहीं वाटर सप्लाई टैंक में पर्याप्त मात्रा में ब्लीचिंग और फिटकरी डालने की व्यवस्था करने की मांग की।

जीएम अग्रवाल ने पीओ बी के साहू, एसओसी सतीश कुमार सिन्हा, क्षेत्रीय मेटेरियल मैनेजर कुंदन कुमार सिंह और ईएंडएम अभियंता बी के सिंह से बात कर नियमित पर्याप्त मात्रा में पीने का शुद्ध पानी कॉलोनी में आपूर्ति करने का निर्देश दिया। साथ ही ब्लीचिंग पाउडर, एलम औऱ चूना की कमी ना होने देने की बात कही।

जीएम ने कहा कि खास ढोरी भूमिगत खदान से तीन समरसेबल पंप लगाकर वाटर फिल्टर प्लांट को पानी उपलब्ध कराया जाएगा। ताकि लोगों को पीने का पानी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हो। कंपनी इसके लिए कृत संकल्पित है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *