Advertisement

दुर्गा पूजा मनाने को लेकर पूजा समिति की

सरकार के कोरोना गाइडलाइन के तहत सादगी से पूजा मनाया जाएगा-महारुद्र

एन.के.सिंह/फुसरो (बोकारो)। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गा पूजा मनाने को लेकर 12 सितंबर को श्रीश्री दुर्गा पूजा समिति फुसरो की बैठक आर एस कंपलेक्स में महारुद्र नारायण सिंह अध्यक्षता में संपन्न हुई।

कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार चांडक ने बीते वर्ष 2020 के आय -व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। जिसकी सर्वसम्मति से संपुष्टि की गई। साथ ही निर्णय लिया गया कि कोरोना महामारी की संभावित तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए दुर्गा पूजा सादगी के साथ मनाया जाएगा। मौके पर इस वर्ष पूजा मनाने के लिए समिति का गठन किया गया।

इस अवसर पर दुर्गा पूजा कमिटी (Durga Puja committee) के संरक्षक के रुप मे दयानंद बरनवाल, महारुद्र नारायण सिंह, सुबल चंद्र डे, केदार प्रसाद सिंह, अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, सचिव विजय सिंह, कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार चांडक, उपाध्यक्ष नागेंद्र सिंह, रवि छाबड़ा, मनोज गुप्ता, पंकज शर्मा, रमेश स्वर्णकार, सह-सचिव धर्मेंद्र सिंह, मनोज सिंह, मनोज शर्मा, मीडिया प्रभारी खिरोधर महतो, विसर्जन प्रभारी शम्भू यादव, पूजा प्रभारी शिव कुमार सिन्हा, अनिल गुप्ता, चंदा प्रभारी घनश्याम प्रसाद, राजेश गुप्ता, विजय कुमार आदि को बनाया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *