Advertisement

कन्या पूजन कर की गई जन कल्याण की कामना

प्रहरी संवाददाता/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिला (West Singhbhum District) के हद में गुवा स्थित कल्याण नगर में कन्या पूजन कर जन कल्याण की कामना की गई। कन्या पूजन में उपस्थित छोटी-छोटी बच्चियों का विधि-विधान से पूजा किया गया।

मौके पर कोलकाता से गुवा आकर कल्याण नगर गुवा में पूजा करा रहे दुर्गा भक्त देव पति ने बताया कि देवी पुराण के अनुसार नवरात्रि में कन्या पूजन करने से माता रानी जितनी प्रसन्न होती हैं उतनी प्रसन्न वह हवन और दान से भी नहीं होती है। इसलिए कन्या पूजन नवरात्रि में बहुत ही फलदायी माना गया है।

उन्होंने बताया कि शारदीय नवरात्रि में नौ कन्याओं का पूजन करने का महत्व है। उनकी पूजा की जाती है, क्योंकि ‘स्त्रियः समस्तस्तव देवी भेद’ के दर्शन के अनुसार, महिलाएं महामाया (देवी दुर्गा) का प्रतीक हैं। कन्या को उसकी मासूमियत के कारण सबसे शुद्ध माना जाता है।

कन्या पूजन कार्यक्रम में डीएवी पब्लिक स्कूल गुवा (DAV Public School Gua) के शिक्षक श्रवण कुमार पांडेय एवं संगीता पांडेय के साथ स्कूली बच्चों में आराध्या, अंशिका गुण, रिधिमा, कृतिका झा व अन्य बच्चे शामिल दिखे। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने पौधारोपण कर पर्यावरण शुद्धि की कामना की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *