Advertisement

आईईएल ग्राउंड में जन वितरण प्रणाली विक्रेता संघ की बैठक

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। जन वितरण प्रणाली विक्रेता संघ की बैठक बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में गोमिया स्थित आईईएल ग्राउंड (IEL Ground) में आयोजित किया गया। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा किया गया।

जन वितरण प्रणाली विक्रेता संघ गोमियां की बैठक 2 दिसंबर को आई ई एल ग्राउंड में संपन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता राजेंद्र रजक तथा संचालन संयुक्त रूप से शबनम आरा एवं बद्रीराम ने किया। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर बात हुई।

उपस्थित सभी विक्रेताओ ने अपने विचारों को रखा। साथ हीं बैठक में गोमियां प्रखंड जन वितरण प्रणाली को मजबूत बनाने के लिए तीन भागों में बांटने का निर्णय लिया गया। पहला भाग जरकुंडा से लेकर हुरलुंग तक रखा गया।

जिसके संयोजक कोलेशवर रविदास को बनाया गया। दूसरा भाग ललपनियाँ से लेकर पचमो तक रखा गया। जिसका संयोजक अटल हलदर को बनाया गया। वहीं तीसरा भाग खम्हरा से लेकर कथारा तक बनाया गया। जिसका संयोजक बद्री राम को बनाया गया। इस अवसर पर कहा गया कि इस संगठन को मजबूत करने के लिए प्रत्येक डीलर से 200 रूपये महीने का जमा करेंगे।

महिला संगठन को मजबूत करने के लिए महिला संयोजक के रूप में शबनम आरा को बनाया गया। वही सभी पीडीएस डीलरों ने संरक्षक के रूप में कांग्रेस कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष पंकज पांडेय को बनाया। जिसमें सभी डीलरों ने सर्वसम्मति से हामी भरी।

मौके पर जन वितरण प्रणाली विक्रेता राजेंद्र रजक, भीम सेन पासवान, अतुल चंद्र, शबनम आरा, निर्मला देवी, सुनीता कुमारी, शारदा देवी, विनोद सोनकर, प्रदीप कुमार, अमित कुमार डे, एनुल अंसारी, राजकुमार डे, केदारनाथ, कुलेश्वर पासवान, किशुन महतो, श्याम नंदन, राम प्रकाश कुमार, अशोक कुमार, हेमलाल राम, सरिता देवी, राजेंद्र प्रसाद, बद्रीराम आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *