कुर्ला पूर्व के जानलेवा डिवाईडर के खिलाफ जनता

जनता की नहीं सुनते वार्ड ऑफिसर मनीष वालंज

मुश्ताक खान/ मुंबई। जानलेवा फैंसिंग से परेशान कुर्ला पूर्व स्थित नेहरूनगर परिसर के लोगों ने मनपा के अधिकारियों की मनमानी के खिलाफ एक आरटीआई दाखिल किया है। चूंकि हाल ही में एस जी बर्वे मार्ग (S.G.Barve Marg) के बीचों बीच डिवाईडर की जगह नुकीला फैंसिंग लगाया गया है, जो कि जानलेवा साबित होगा।

उक्त आरटीआई में मनपा से कुल सात सवाल पूछे गए हैं। इन सवालों में सबसे महत्वपूर्ण यह है की रेलवे सहित अन्य विभागों द्वारा नुकीले फैंसिंग हटाए जा रहे हैं। वहीं कुर्ला एल वार्ड (Kurla L Ward) द्वारा नुकिले फैंसिंग लगाये जा रहे हैं। एल विभाग के वार्ड ऑफिसर फोन नहीं उठाते, और वार्ड में मिलने की इजाजत नहीं है।

गौरतलब है की मुंबईकरों की गढ़ी कमाई को मनपा के अधिकारी कैसे लूटाते हैं, इसकी ताजा मिसाल कुर्ला पूर्व (Kurla east) एस जी बर्वे मार्ग पर लोखंड के फैंसिंग के रूप में सहज ही देखा जा सकता है। इस कड़ी में एक और दिलचस्प बात यह है की करीब डेढ़ दो माह पहले इस मार्ग पर बांध काम कर डिवाईडर बनाया गया था। लेकिन अब उसे तोड़ कर जनता की सुविधाओं को नजरअंदाज कर नुकीले लोखंड की फैंसिंग लगाई जा रही है।

मनपा एल विभाग के वार्ड क्रमांक 169 की हद में लगने वाला फैंसिंग बेहद खतरनाक है। बताया जाता है की विभिन्न हादसों के मद्देनजर सरकार द्वारा हर जगह से नुकीले फैंसिंग को हटाने का काम किया जा रहा है। वहीं मनपा के एल विभाग में सौंदर्यीकरण के नाम पर जानलेवा फैंसिंग लगाया जा रह है।

इससे राहगीरों सहित नेहरूनगर (Nehru Nagar) परिसर के लोगों की समस्याएं बढ़ गई है। यानी रोड पार करने के लिए महिलाएं, बच्चे और बुजुर्गों को लंबी दूरी तय करना पड़ेगा। हालांकि युवा वर्ग के लोग अब भी शॉर्ट कट ही अपनाते हैं।

जानलेवा फैंसिंग पर लोगों की राय

इस मुद्दे पर स्थानीय लोगों का मानना है की नुकिला फैंसिंग जानलेवा होने के साथ-साथ बारिश के दिनों में बेहद खतरनाक है, क्योंकि हल्की बारिश में भी कुर्ला पूर्व का नेहरूनगर, श्रमिक नगर, जागृतिनगर और सेल कॉलोनी तक डूब जाता है। इनमें एस जी बर्वे मार्ग पर चलने की जगह नहीं होती। यहां का पुलिस स्टेशन भी पूरी तरह जलमग्न हो जाता है। ऐसी परिस्थितियों में राहगीर या स्थानीय लोग अपना बचाव कैसे करेंगे?

इस बात को समझने के बावजूद मनपा के अधिकारी सौंदर्यीकरण के नाम पर जनता के हितों को दरकिनार कर अपनी जेब भरने में लगे हैं। कुर्ला पूर्व की घनी आबादी वाले श्रमिकनगर और अली बिलाल सोसायटी की महिलाओं, बच्चों और बजुर्गों को रोड क्रॉस करने के लिए कम से कम 100 मीटर की दूरी तय करनी होगी। जनता की गढ़ी कमाई से बनने वाला फैंसिंग जन विरोधी साबित होगा।

 492 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *