झारखंड सरकार के खिलाफ निकाला प्रतिवाद मार्च

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। श्रमिक संगठन एक्टू से संबद्ध झारखंड जनरल मजदूर यूनियन द्वारा 11 फरवरी को गोमियां प्रखंड के हद में टीटीपीएस ललपनिया में झारखंड सरकार (Government Government) के खिलाफ प्रतिवाद मार्च निकाला गया।

जानकारी के अनुसार एक्टू से संबद्ध झारखंड जेनरल मजदूर यूनियन शाखा टीटीपीएस (TTPS) ललपनिया में बिरसा मुंडा स्मारक के समीप प्रतिवाद मार्च निकाला गया।

यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष उमेश राम ने कहा कि झारखंड की हेमंत सरकार ने भाषा के नाम पर उलझाने काम कर रही है। साथ ही स्थानीय नीति एवं नियोजन नीति 1932 खतियान के आधार पर बनाईं जाय।

यूनियन के सचिव (Union secretary) सुरेन्द्र प्रसाद यादव ने कहा कि झारखंड में भाजपा की रघुवर सरकार (Raghuw को झारखंडी जनता ने विदाई कर हेमंत सोरेन की सरकार जिस उम्मीद से बनाई कि झारखंड राज्य का चहुमुखी विकास होगा यहाँ बेरोजगारो को रोजगार मिलेगा।

झारखंड की वर्तमान हेमंत (Hemant) सरकार राज्य में भाषा विवाद को लाकर राज्य की जनता को उलझाने का काम कर रही है। हमारी मांग है कि झारखंड की जनता के लिए ठोस स्थानीय एवं नियोजन नीति बनाई जाय। रोजगार की गारंटी की जाय।

नहीं तो आन्दोलन तेज किया जाएगा। कार्यक्रम (Program) में सामूदास मुंडा, विशाल कुमार, भोला सिंह, बाबूचंद हेंब्रम, मदन हज्जाम, इमाम गजाली, आनंद राम, राजू विश्वकर्मा, ध्रुव प्रजापति, विजय कुमार सिन्हा, मदन प्रजापति आदि मौजूद थे।

 210 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *