विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में गोमियां प्रखंड के कई पंचायतो में अन्तराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित योग शिविर में बड़ी संख्या में रहिवासियों ने भाग लिया।
आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को योग प्रेमियों ने बढ चढ कर हिस्सा लिया। योग दिवस पर स्वांग ग्राउंड, पलिहारी पंचायत स्थित नेहरू ग्राउंड, सियारी पंचायत सहित कई जगहो पर अहले सुबह महिला पुरुष एवं बच्चे जुटे।

इस दौरान रहिवासियों ने अनुलोम विलोम, सूर्य नमस्कार, कपाल भाति, चक्रासन, तडासन, वर्तिका, धुर्वाशन किया। सियारी पंचायत के मुखिया रामवृक्ष मुर्मू ने अपने वार्ड सदस्यों के साथ योग कर अपने पंचायत के तमाम रहिवासियों को योग करने का संदेश दिया।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग प्रचारक संटु प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि हर वर्ष 21 जून को योग दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि योग से मन शांत एवं तन निरोग होता है। भाग दौड़ के जीवन में शरीर को रोग से मुक्त रखने के लिए योग बहुत ही आवश्यक है। हर व्यक्ति को योग करना चाहिए, ताकि अपने आप को निरोग रख सके।
![]()












Leave a Reply