सत्तार खान/मुंबई। कांग्रेस पार्टी (Congress Party) द्वारा आयोजित ”संविधान के रास्ते” नामक कर्यक्रम में भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के नुयाईयों सहित हर वर्ग और हर दल से उनके चाहने वालों ने हिस्सा लिया।
शिवाजी नगर (Shivaji nagar), गोवंडी स्थित गीता विकास समाज कल्याण केंद्र में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घघाटन राज्य (State) के पूर्व मंत्री चंद्रकांत हंडोरे व पूर्व मुंबई स्लम बोर्ड के अध्यक्ष ऍड़ युसुफ अब्राहनी ने संयुक्त रूप से किया। उद्घघाटन समारोह में बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकरर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।
मिली जानकारी के अनुसार” संविधान के रास्ते ” नामक कार्यक्रम का आयोजन मुंबई कांग्रेस (Mumbai Congress) के प्रतिनिधि एवं समाजसेवक सुनिल येवले द्वारा किया गया। कार्यक्रम में चर्चा के दौरान पूर्व मंत्री चंद्रकांत हंडोरे ने कहा की भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर ने 26 नवंबर 1949 को पंडित जवाहरलाल नेहरू तत्कालीन प्रधानमंत्री (Prime minister) को संविधान कि पुस्तक सौंपा था !

इसके बाद 26 जनवरी 1950 को भारतीय स्वधीनता दिवस की घोषणा की गई। ऐसे में लगातार 73 वर्षो से देश में इस दिन को महापर्व के रूप में मनाया जाता है। ”संविधान के रास्ते” नामक कार्यक्रम में चंद्रकांत हंडोरे, ऍड़ युसुफ अब्राहनी के अलावा अन्य वक्ताओं ने डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के जीवनी और देश के लिए उनके द्वारा किया गया उल्लेखनीय कार्यो पर प्रकाश डाला।
भारतीय संविधान (Indian Constitution) पर हुई चर्चा सत्र में कई मान्यवरों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर डी़ राजीव रोटे, रमेश सालवे, सुरेश चंद्र राजहंस, अख्तर खान, जितेंद्र खैरे, गफूर खान , डॉ. सत्तार खान आदि ने हिस्सा लिया।
इस कार्यक्रम में विनोद जैन, मुश्ताक काजी, अनिल पटेल , अख्तरूननिसा, बकुला सज्जाद शेख सहित दलित और मुस्लिम वर्ग के लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
![]()












Leave a Reply