मंईयां सम्मान योजना कैंप में तीसरे दिन भी लिंक फेल से परेशानी

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के बोकारो थर्मल में 5 अगस्त को भी लिंक फेल रहने से मंईयां सम्मान योजना आवेदको की परेशानी कम नहीं हो सका।

जानकारी के अनुसार बेरमो प्रखंड के हद में गोविंदपुर एफ पंचायत सचिवालय , गोविंदपुर डी पंचायत सचिवालय , गोविंदपुर ई पंचायत, गोविंदपुर सी पंचायत सचिवालय, गोविंदपुर ए पंचायत सचिवालय, गोविंदपुर बी पंचायत सचिवालय में तीसरा दिन भी मंईयां सम्मान योजना कैंप लगाया गया। इस योजना में काफी संख्या में आसपास की महिला, युवतियों का भीड़ देखी गयी।

बता दे कि झारखंड सरकार द्वारा राज्य के सभी पंचायतो में मंईयां सम्मान योजना का शिविर लगाया जा रहा है जो 3 से 10 अगस्त तक चलेगा। जिसमें 21वर्ष से 50 वर्ष तक सभी महिला व युवतियों को ₹1000 हर महीना झारखंड सरकार द्वारा सीधे खाते में दी जाएगी। इस प्रकार उन्हें हर वर्ष 12 हजार रुपया खुशियों की उपहार के रूप में दिया जाएगा।

झारखंड सरकार द्वारा लगाये जा रहे शिविरों में लाभुकों ने बताया कि वे भूखे प्यासे आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए पंचायत सचिवालय आते हैं। पूरे दिन रहने के बाद भी आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाती है। आवेदको ने यह भी कहा कि योजना को सफल बनाने के लिए सरकार को इसके लिए तैयारी पहले से करने की जरूरत थी, ताकि आवेदन की प्रक्रिया बिना किसी रुकावट पूरी की जाती।

इस अवसर पर मुख्य रूप से गोविंदपुर एफ पंचायत के मुखिया कविता कुमारी, सेविका आरती चंद्रा, सेविका अरूमिता सेन, सेविका तबस्सुम आरा, सेविका मीना देवी, सेविका कुमारी प्रेमलता, सेविका सीमा देवी, गोविंदपुर डी पंचायत के मुखिया चंदना मिश्रा, सेविका रिंकू कुमारी, निशा कुमारी, सोनी कुमारी, उप मुखिया देवंती देवी, आदि।

गोविंदपुर ई पंचायत में मुखिया विश्वनाथ महतो, सेविका लीलावती देवी, बसंती देवी रूकमणि देवी, आरती देवी, प्रज्ञा केंद्र ऑपरेटर संजय कुमार महतो, भीम कुमार महतो के अलावा गोविंदपुर के सभी पंचायत सचिवालय के मुखिया, सेविका और काफी संख्या में महिलाएं मौजूद थे।

 84 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *