डीएवी स्वांग के प्राचार्य ने एलएमसी चेयरमैन को लिखा पत्र

मामला महिला कर्मी से जुड़ा

प्रहरी संवाददाता/गोमियां (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में डीएवी पब्लिक स्कूल (DAV Public School) स्वांग के प्राचार्य ने एलएमसी चेयरमैन को पत्र प्रेषित कर विद्यालय में कार्यरत महिला कर्मी से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया है।

प्राचार्य डॉ एस के शर्मा ने बीते 30 जनवरी को कार्यालय पत्रांक-DAVSWG/2021/521 के माध्यम से कहा है कि उनके विद्यालय में कार्यरत एक महिला कर्मी जिसे 3 अक्टूबर 2017 से 31 मार्च 2018 तक 12 हजार प्रतिमाह मानदेय पर नियुक्त किया गया था।

पुन: 2 अप्रैल 2018 से 31 मार्च 2019 तक प्रतिमाह 14 हजार के मानदेय पर एढॉक लैब अटेंडेंट/दफ्तरी के तौर पर तथा 4 अप्रैल 2019 से 31 मार्च 2020 तक फी कलेक्टर के तौर पर सेवारत थी।

मामले में प्राचार्य शर्मा ने एलएमसी चेयरमैन सह कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक सहित विद्यालय के एआरओ बोकारो को पत्र प्रेषित कर महिला कर्मी से जुड़े कई अन्य विषयों का खुलासा किया है।

पत्र में उन्होंने कहा है कि उक्त महिला कर्मी आदतन गलत मुकदमा करती रही है। जिसमें गोमियां थाना कांड क्रमांक 122/19, बोकारो थर्मल थाना कांड क्रमांक-49/20 तथा 87/20 व् गोमियां थाना कांड क्रमांक-71/20 शामिल है।

इसके आलावा उन्होंने प्रेषित पत्र में महिला कर्मी पर रांची के पन्ड्रा थाना में 26 जून 2016 को दर्ज मामले में 50 हजार रुपये लेकर मामले को रफा दफा करने का आरोप लगाया है। क्रमशः—-

 557 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *