Advertisement

चिन्हित भूमि का प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश व् उपायुक्त ने किया निरीक्षण

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में स्थित तेनुघाट में न्यायिक पदाधिकारी क्वार्टर्स निर्माण को लेकर चिन्हित भूमि का 15 सितंबर को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश प्रदीप कुमार श्रीवास्तव एवं उपायुक्त (Deputy Commissioner) कुलदीप चौधरी ने निरीक्षण किया। पदाधिकारियों द्वारा चिन्हित भूमि का विस्तार से जायजा लिया।

डीसी चौधरी ने मौके पर उपस्थित अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार, पेटरवार बीडीओ शैलेंद्र चौरसिया एवं अंचलाधिकारी ब्रजेश श्रीवास्तव से भूमि से संबंधित विस्तृत जानकारी ली।

उन्होंने क्रमवार पंचायत भवन के समीप खाली पड़े भूमि, तेनुघाट व्यवहार के पीछे खाली पड़े स्थान, अनुमंडल पदाधिकारी के आवास के समीप भूमि एवं बैंक ऑफ इंडिया शाखा के समीप जर्जर आवासों आदि का निरीक्षण किया।

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं उपायुक्त द्वारा कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल राजकुमार राणा को सभी चिन्हित भूमि का वीडियो ग्राफी कराने, भूमि का नक्शा बनाने एवं सभी तकनीकी पहलुओं का अध्ययन कर विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने अपर समाहर्ता सदात अनवर को अविलंब भूमि का मापी कार्य कराने को कहा। ताकि इस पर जल्द निर्णय लिया जा सके।

इससे पूर्व पदाधिकारियों ने टूरिस्ट कंपलेक्स तेनुघाट में अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया। मौके पर बोकारो कुटुंब न्यायालय आलोक कुमार दुबे, तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के जिला जज प्रथम राजीव रंजन, बोकारो डीडीसी जयशंकर प्रसाद, बेरमो अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार, बेरमो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सतीश चन्द्र झा, तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के एसडीजेएम दीपक कुमार साहू सहित स्थानीय अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *