दशरथ मांझी नाट्य महोत्सव को लेकर सलीमपुर अहरा में प्रेस वार्ता

एस. पी. सक्सेना/पटना (बिहार)। लोक पंच द्वारा आयोजित दशरथ मांझी नाट्य महोत्सव को लेकर 13 फरवरी को बिहार की राजधानी पटना के पूर्णिमा अपार्टमेंट, सालिमपुर अहरा स्थित लोक पंच कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।

ज्ञात हो कि, सांस्कृतिक संस्था लोक पंच द्वारा संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से 14 से 17 फरवरी तक 4 दिवसीय दशरथ मांझी नाट्य महोत्सव का आयोजन औरंगाबाद जिला के हद में दाउदनगर के छकूबीघा में होने वाला है।

प्रेस वार्ता के दौरान संस्था के अध्यक्ष राम कुमार सिंह, उपाध्यक्ष कुमार रोहित, फाउंडर मेंबर संजय कुमार सिंह, लोक पंच के सचिव मनीष महिवाल अहित कलाकारों में रजनीश पांडेय, कृष्ण देव, अरविंद कुमार, डॉ विवेक ओझा, सोनल कुमारी, दीपा दीक्षित, सहर्ष आदि उपस्थित थे।

प्रेस वार्ता में सांस्कृतिक संस्था के अध्यक्ष राम कुमार सिंह ने बताया कि महोत्सव में मंच एवं नुक्कड़ नाटको के अलावा लोक नृत्य एवं गीतों की प्रस्तुति की जाएगी। उन्होंने मीडिया कर्मियों एवं दर्शकों को महोत्सव में आने का निमंत्रण दिया।

उपाध्यक्ष कुमार रोहित ने बताया कि लोक पंच बिहार की राजधानी पटना की एक सक्रिय सांस्कृतिक संस्था है, जिसकी स्थापना वर्ष 2011 में हुई थी। इसका निबंधन वर्ष 2017 में कराया गया। संस्था द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत मंच एवं नुक्कड़ नाट्य प्रदर्शन, नाट्य समारोह, नाट्य कार्यशालाओं, सेमिनार एवं गोष्ठियों का आयोजन होता रहा है।

कहा गया कि संस्था द्वारा विगत वर्षों में कई मंच एवं नुक्कड़ नाटकों जैसे जागो रे किसान, कोरोना से बचाओ, पास नहीं आए, जनता कर्फ्यू, सारी रात, नाट्य शिक्षक की बहाली, जब जागे तभी सवेरा, बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ, वोट से करेगा चोट, बेटी पढ़कर क्या करेगी, बेरोजगार, दारू वाले भाई, जोरू के गुलाम आदि की प्रस्तुति बिहार के विभिन्न जिलों में किया गया है।

इस अवसर पर वरिष्ठ फ़िल्म निर्देशक एवं लोक पंच के संस्थापक सदस्य संजय कुमार सिन्हा ने कहा कि उन्होंने वर्ष 2017 से दशरथ माँझी नाट्य महोत्सव की शुरुआत की थी। तब से प्रतिवर्ष इसका आयोजन करते रहे हैं। कहा कि इसमें बिहार के विभिन्न नाठ्य दलों द्वारा मंच एवं नुक्कड़ नाटकों की प्रस्तुति बिहार के कई गांव में सफलता पूर्वक की गई है।

उन्होंने बताया कि समाज सेवा के क्षेत्र में हमारी संस्था ने कोविंड 19 महामारी के समय जरूरतमंदों के बीच राहत सामग्री, मास्क, सैनिटाइज़र, साबुन, राशन आदि का वितरण किया है। साथ ही वैक्सीनेशन का कैम्प लगवाकर रहिवासियों को कोविड का वैक्सीन लेने की प्रेरणा दी है।

इसके अलावा संस्था द्वारा समय समय पर गरीबो में कंबल, कपड़े तथा खाद्य सामग्री का वितरण किया जाता रहा है। उन्होंने बताया कि मीडिया के क्षेत्र में संस्था के सचिव मनीष महिवाल द्वारा न्यूज़ चैनल देसी पत्रकार द्वारा नियमित तौर पर स्थानीय खबरों तथा घटनाओं को प्रस्तुत किया जाता रहा है। साथ हीं इसे यू ट्यूब पर प्रचारित किया जाता रहा है।

इस अवसर पर लोक पंच के सचिव मनीष महिवाल ने दशरथ मांझी नाट्य महोत्सव के दौरान होने वाले कार्यक्रम का विवरण मीडिया के समक्ष साझा किया। जिसमें कहा गया कि 14 फरवरी को कलामंच, नौबतपुर द्वारा नाटक चंडी का वशीकरण, कहानी विलियम शेक्सपियर, लेखन राजीव एवं अमन, निर्देशन राजीव रंजन प्रसाद। दूसरा नाटक लोक पंच द्वारा बाल विवाह, लेखक व् निर्देशक मनीष महिवाल। रंग समूह पटना द्वारा प्रस्तुत लोक नृत्य, निर्देशक कुमार उदय सिंह।

आगामी 15 फरवरी को लोक पंच द्वारा प्रस्तुत नाटक त हम कुंवारे रहे, लेखन सतीश कुमार मिश्र तथा निर्देशन मनीष महिवाल। लेखन इस्तियाक अहमद द्वारा नाटक कातिल खेत, रंग समूह पटना द्वारा लोक नृत्य निर्देशक कुमार उदय सिंह की प्रस्तुति।

आगामी 16 फरवरी को सांस्कृतिक संध्या अमित एमी, दीप दीक्षित, चन्दन एवं लोक पंच के साथी द्वारा लोक गीत गायन, आगामी 17 फरवरी को एचएमटी पटना द्वारा सुरेश कुमार हज्जू के निर्देशन में नुक्कड़ नाटक पालकी पालना का आयोजन किया जाना है।

 59 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *