Advertisement

सुपन समाज बोकारो थर्मल शाखा की बैठक में प्रदीप राम बने समाज के मुखिया

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। सुपन समाज बोकारो थर्मल शाखा कमिटी की बैठक 9 फरवरी को स्थानीय मुर्गीफार्म कॉलोनी मैदान में आयोजित किया गया।

बैठक सुपन समाज के बोकारो जिला प्रधान महासचिव सह प्रदेश सचिव राम कुमार राम के निगरानी में की गयी। बैठक की अध्यक्षता दीपक राम एवं संचालन मुन्ना उर्फ गुड्डू राम ने किया।

बैठक में सुपन समाज बोकारो थर्मल शाखा के नए पदाधिकारियों का चयन किया गया, जिसमें समाज के प्रथम मुखिया प्रदीप कुमार राम को तथा उप मुखिया मुन्ना राम उर्फ गुड्डू को सर्वसम्मति से चुना गया। इसके अलावे प्रधान सरपंच संजय राम, छेडिदार शिव कुमार राम, रिडर-लेखा पदाधिकारी अनील कुमार, मुंशी मुन्नाराम (गुड्डू) को सर्वसम्मति से चुना गया।

नव चयनित पदाधिकारीयो का स्वागत राजकुमार राम वरिष्ठ कार्यकता प्रधान जिला सचिव एवं बबन राम सहित समाज के अन्य मुख्य जनों ने फूलों का माला व् समाज का पगडी पहना कर स्वागत किया। साथ हीं समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की बात कही।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *