Advertisement

तेनुघाट में निकाली गई प्रभात फेरी

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। गांधी जयंती (Gandhi Jayanti) एवं शास्त्री जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार बोकारो, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला जज प्रदीप कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर बोकारो जिला के हद में तेनुघाट व्यवहार न्यायालय परिसर में प्रभात फेरी निकाली गई।

इस बारे में अनुमंडल सेवा विधिक प्राधिकार समिति के सचिव सह एसडीजेएम दीपक कुमार साहू ने बताया कि प्रभात फेरी निकालने का मुख्य उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लोगों को कानूनी जागरूकता देकर जागरूक करना और स्वच्छता के बारे में जानकारी देना है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक चलाया जाएगा।

जिसमें सभी सुदूरवर्ती क्षेत्रों में जाकर लोगों को कानून की जानकारियां दी जाएगी। जिसके लिए अनुमंडल के सभी प्रखंडों, पंचायतों में पैनल अधिवक्ता एवं पीएलवी का कैंप बना दिया गया है।

जो सभी जगह जाकर लोगों को जागरूक करेंगे। प्रभात फेरी के समय तेनुघाट में महात्मा गांधी अमर रहे और लाल बहादुर शास्त्री अमर रहे के नारों से गूंज उठा।

इस मौके पर अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति के अध्यक्ष सह जिला जज द्वितीय अनिल कुमार, जिला जज तृतीय राजेश सिन्हा, जिला चतुर्थ विशाल कुमार, एसीजेएम विशाल गौरव, अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार, पंचायत प्रधान रेखा सिन्हा, पैनल अधिवक्ता हरिशंकर प्रसाद, तपन कुमार दे, सुभाष कटरियार, शैलेश कुमार सिन्हा, अर्जुन सिंह, अवध किशोर सिंह,आदि।

वकील महतो, राकेश कुमार, मनोज चौबे, कुंदन कुमार, प्रशांत पाल, मोहम्मद शब्बीर, विनोद कुमार गुप्ता, न्यायालय कर्मचारीगण, पीएलवी ज्योती माला सिन्हा सहित अन्य पीएलवी सदस्य, जवाहर नवोदय विद्यालय के शिक्षकगण एवं विद्यार्थी, कस्तूरबा विद्यालय के शिक्षकगण एवं विद्यार्थी सहित अन्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *