गंगा उत्सव कार्यक्रम को लेकर निकाली गई प्रभात फेरी

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। बोकारो जिले (Bokaro District) के चंदनकियारी प्रखंड में प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय वर्मा के नेतृत्व में गंगा (दामोदर) उत्सव की जागरूकता को लेकर 29 अक्टूबर को प्रभात फेरी निकाली गई।

प्रभात फेरी प्लस टू विद्यालय से शुरू हुई और प्रखंड के विभिन्न चौक-चौराहों का परिक्रमा किया। इसमें स्थानीय कई विद्यालयों के बच्चे शामिल हुए। इस दौरान गंगा (दामोदर) स्वच्छता से सम्बंधित नारे लगाए गए एवं लोगों को गंगा (दामोदर) घाटों एवं इसके आसपास साफ-सफाई के लिए प्रेरित किया गया।

वहीं, बेरमो अनुमंडल के नगर परिषद फुसरो क्षेत्र में भी विद्यालयों के छात्रों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। साथ ही दामोदर नदी किनारे स्थानीय रहिवासियों की सहभागिता से गंगा उत्सव के तहत घाट किनारे स्वच्छता अभियान चलाया गया। नेतृत्व परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मनोज कुमार ने किया।

इस अवसर पर बोकारो जिला उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने 29 अक्टूबर को आगामी एक नवंबर से शुरू होने वाले गंगा (दामोदर) उत्सव में ज्यादा से ज्यादा जन सहभागिता को लेकर आम जनों से अपील की। उन्होंने कहा कि गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रेकॉर्ड के लिए, नमामि गंगे विश्व कीर्तिमान बनाने जा रहा है।

आप सभी जिलावासी इस एतिहासिक पल का हिस्सा बनें। उन्होंने कहा कि मां गंगा के नाम आपना संदेश/ कहानी/ कविता आदि लिख कर, उसके साथ फोटो खिंचवाएं। इस फोटो को एक नवम्बर 2021 को सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक नमामि गंगे के फ़ेसबुक इवैंट पेज पर सांझा कीजिए।

अंतिम समय की भागदौड़ से बचने के लिए अपना फोटो पहले से तैयार रखें। अधिक जानकारी के लिए www.gangautsav.com पर जाएं और गंगा उत्सव एवं विश्व कीर्तिमान का हिस्सा बनें।

 576 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *